ब्रेकिंग न्यूज़

बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल सासाराम की खुशी ने मैट्रिक परीक्षा में हासिल किया 8वां स्थान, IAS अधिकारी बनने का है सपना; फेरी लगाकर कपड़ा बेचते हैं पिता LPG सिलेंडर डिलीवरी होने पर ऐसे करें चेक: फुल है या नहीं, जानें 2 आसान ट्रिक गरीबी को मात देकर राजमिस्त्री की बेटी नसरीन परवीन ने रचा इतिहास, मैट्रिक में 5वां रैंक लाकर भोजपुर का नाम किया रोशन बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड 1 अप्रैल से लागू नया टैक्स कानून, सैलरी वालों के लिए बड़ा झटका या राहत? HRA से लेकर Education Allowance तक के बदले नियम बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन

Home / news / नीतीश कैबिनेट की बैठक खत्म, कुल 54 एजेंडों पर लगी मुहर, महंगाई भत्ता...

नीतीश कैबिनेट की बैठक खत्म, कुल 54 एजेंडों पर लगी मुहर, महंगाई भत्ता में बढोतरी

12-Jul-2024 05:26 PM

By First Bihar

PATNA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में चल रही कैबिनेट की बैठक खत्म हो गई है। कैबिनेट की बैठक में सरकार ने विभिन्न विभागों से जुड़े 54 एजेंडों पर अपनी मुहर लगाई है। अब सरकारी कार्यालयों में भी स्मार्ट प्री-पेड मीटर लगाया जाएगा। 20 किलोवाट या उससे कम स्वीकृत भार वाले बिजली कनेक्शन में स्मार्ट प्री-पेड मीटर लगाया जाएगा। कैबिनेट की बैठक में इस बात की स्वीकृति दी गयी है। 


वही बिहार पुलिस चालक संवर्ग (संशोधन) नियमावली, 2024 के गठन की स्वीकृति दी गयी है। सेवा से बर्खास्त वाल्मिकिनगर के तत्कालीन सहायक अभियंता प्रवीण कुमार द्वारा दंड के विरुद्ध समर्पित पुनर्विचार अभ्यावेदन को अस्वीकृत किया गया। बिहार पुलिस चालक संवर्ग नियमावली को मंजूरी दे दी गई है। पटना हाई कोर्ट में नगर प्रबंधकों के 163 से अधिक पदों पर संविदा पर नियुक्ति को हरी झंडी मिल गई है।


 राज सरकार पटना,मुजफ्फरपुर,गया,भागलपुर,दरभंगा के लिए कुल 400 नई  बसें खरीदेगी। बस की खरीदारी के लिए मंजूरी कैबिनेट से मिल गई है। श्रम संसाधन विभाग के अंतर्गत अनुदेशक के 130 पद और ग्रुप अनुदेशक के 137 पदों का सृजन किया गया है। बिहार के 31 जिलों के औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने की मंजूरी दी गयी है। सैप के जवानों का अनुबंध 2025 तक बढ़ा दिया गया है।


 पेंशन प्राप्त करने वाले सरकारी सेवकों की महंगाई भत्ता में 6% की बढ़ोतरी की गयी है। पूरे राज्य में प्रधानमंत्री उच्चतर शिक्षा अभियान योजना को मंजूरी दी गई है। जल जीवन हरियाली के तहत पेयजल उपलब्ध कराने को लेकर 198 करोड़ रुपए की स्वीकृति दी गयी है। सीवरेज सफाई कर्मियों को लेकर नीतीश सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान मौत होने पर 30 लाख रुपए का मुआवजा आश्रितों को दिया जाएगा। वही अस्थायी विकलांगता पर 20 लाख मुआवजा देने का ऐलान नीतीश सरकार ने किया है। इस बैठक में नगर विकास विभाग में 163 पदों पर बहाली और आईआईटी की स्थापना और 124 पदों की स्वीकृति दी गयी है। 

news image

news image

news image

news image

news image

news image

news image

news image

news image