ब्रेकिंग न्यूज़

होली पर ट्रेनों-फ्लाइट में टिकट फुल, पटना के बैरिया बस स्टैंड से 100 अतिरिक्त बसें रवाना; कुल 830 बसों का परिचालन होली पर ट्रेनों-फ्लाइट में टिकट फुल, पटना के बैरिया बस स्टैंड से 100 अतिरिक्त बसें रवाना; कुल 830 बसों का परिचालन बिहार में इस दिन मनाया जाएगा ‘महिला रोजगार दिवस’, जिला मुख्यालयों पर होगा उत्सव; नीतीश सरकार का बड़ा प्लान बिहार में इस दिन मनाया जाएगा ‘महिला रोजगार दिवस’, जिला मुख्यालयों पर होगा उत्सव; नीतीश सरकार का बड़ा प्लान Bihar Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, होली के बाद बिहार में चढ़ेगा पारा; तापमान 40 डिग्री पार जाने के संकेत Bihar Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, होली के बाद बिहार में चढ़ेगा पारा; तापमान 40 डिग्री पार जाने के संकेत सिस्टम से हारकर महिला दारोगा ने दिया इस्तीफा: बीजेपी विधायक पर प्रताड़ना का आरोप अरवल में दर्दनाक हादसा, बाइक सवार 2 युवकों की घटनास्थल पर ही मौत होलिका दहन के दिन पटना के बाढ़ में फायरिंग, 5 हजार रूपये के लिए शराब माफिया ने बालू कारोबारी को मारी गोली पटना के मेहंदीगंज में बड़ी कार्रवाई: अवैध हथियारों के साथ महिला गिरफ्तार

नीतीश कैबिनेट की बैठक खत्म, कुल 18 एजेंडों पर लगी मुहर

16-Jan-2024 05:04 PM

By First Bihar

PATNA: मुख्य सचिवालय में चल रही नीतीश कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक खत्म हो गई है। कैबिनेट की बैठक में कुल 18 एजेंडों पर मुहर लगी है। नीतीश कैबिनेट ने विभिन्न विभागों से जुड़े 18 प्रस्तावों पर अपनी स्वीकृति दी है। 


मोकामा नगर परिषद से जल निकासी पर चालीस करोड़ छप्पन लाख पन्द्रह हजार खर्च किये जाएंगे। स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज सिस्टम योजना को स्वीकृति दी गयी है। वही 31 जनवरी को सेवानिवृत होने वाले जल संसाधन विभाग के मुख्य अभियंता संजय कुमार ओझा को एक साल के लिए संविदा के आधार पर मुख्य अभियंता के पद पर नियोजित किया गया है। 


वही मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता कोष के माध्यम से गुर्दा रोग के अंतर्गत गुर्दा प्रत्यारोपण का सफल इलाज के लिए मरीज को नियमित दवा सेवन के लिए पहले साल के लिए 6-6 माह पर दो किश्तों में कुल राशि दो लाख 16 हजार चिकित्सीय अनुदान की स्वीकृति दी गयी है। वही दिल्ली स्थित बिहार निवास का पुर्नविकास के लिए 121 करोड़ 83 लाख रुपए की राशि की स्वीकृति दी गई है। बिहार उद्यान अधीनस्थ सेवा के प्रखंड उद्यान पदाधिकारी भर्ती, प्रोनत्ति एवं सेवा शर्त नियमावली 2024 की स्वीकृति कैबिनेट में दी गई है।