ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार
27-Dec-2022 12:33 PM
PATNA : मुख्य सचिवालय में चल रही नीतीश कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक खत्म हो गई है। कैबिनेट की बैठक में कुल 7 एजेंटों पर मुहर लगाई गई है। नीतीश सरकार ने सबसे पहला फैसला बिहार सरकार के लिए नए हेलीकॉप्टर और एक जेट इंजन वाले प्लेन की खरीद पर मुहर लगाने से जुड़ा लिया है। बिहार सरकार इसी वित्तीय वर्ष में एक हेलीकॉप्टर और एक विमान की खरीद करेगी। इसके लिए एक हाई लेवल कमेटी का गठन किया गया है।
सरकार ने एक और महत्वपूर्ण फैसले में शिक्षा विभाग के अंतर्गत कई नए पदों के सृजन और उस पर नियुक्ति को लेकर स्वीकृति प्रदान की है। शिक्षा विभाग के क्षेत्रीय कार्यालयों में 1674 लिपिक के पद में से 670 पदों को उच्च वर्गीय लिपिक के लिए 462 पद और प्रधान लिपिक के लिए 161 पद के साथ-साथ कार्यालय अधीक्षक के लिए 47 पदों के सृजन को मंजूरी दी है।
इसके साथ ही सरकार ने कैमूर स्थित मेसर्स जयदयाल हाईटेक्स प्रा. लि. को बिहार औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन नियमावली के तहत वित्तीय प्रोत्साहन क्लीयरेंस की स्वीकृति दी है। वहीं नालंदा स्थित मेसर्स पटेल एग्री इंडस्ट्रीज और मुजफ्फरपुर स्थित मोतिपुर सुगर मिल को भी बिहार औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन नियमावली के तहत वित्तीय प्रोत्साहन क्लीयरेंस की स्वीकृति दी गई है।
सरकार ने भवन निर्माण विभाग के मुख्य वास्तुविद अनिल कुमार को सेवानिवृति के बाद संविदा के आधार पर अगले एक वर्ष के लिए नियोजित किया है। अनिल कुमार 31 दिसंबर को अपने पद से सेवानिवृत हो रहे हैं। इसके साथ ही सरकार ने भवन निर्माण विभाग के अंतर्गत योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने और आवास आवंटन के लिए सूचना प्रबंधन प्रणाली को विकसित करने के लिए भवन निर्माण विभाग तथा राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र के बीच करार को स्वीकृति दी है।