ब्रेकिंग न्यूज़

Nitish Kumar : दिल्ली जाने से पहले इस दिन से कोसी-सीमांचल यात्रा पर नीतीश कुमार, कई जिलों का करेंगे दौरा Patna Water Metro : पटना में जल्द शुरू होगी वाटर मेट्रो, पहले फेज में गांधी घाट और इस जगह होगा पड़ाव; गंगा घाटों पर बन रहे चार्जिंग प्वाइंट Bihar News : नेपाल सीमा तक सड़क होगी चौड़ी, इस रूट के फोरलेन सड़क परियोजना को मिली मंजूरी Nitish Kumar :इस महीने तक बनकर तैयार होगा बख्तियारपुर-ताजपुर फोरलेन पुल, गंगा पार आवागमन होगा तेज Bihar Politics : कुशवाहा की जगह फिक्स ! राज्यसभा को लेकर BJP ने बनाई ख़ास रणनीति, NDA के नए फॉर्मूला से 5 वीं सीट पर भी जीत तय ! जानिए क्या है ख़ास Bihar teachers : बिहार के शिक्षकों के लिए खुशखबरी, अब हर महीने के इस तारीख को ही मिलेगी सैलरी आज JDU ज्वाइन करेंगे CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत, जल्द शुरू करेंगे बिहार यात्रा; पार्टी नेता कर रहे यह डिमांड ममता बनर्जी ने आदिवासी समुदाय और राष्ट्र के सर्वोच्च पद का किया अपमान, सम्राट चौधरी ने इसे बताया बेहद शर्मनाक! किसान के बेटे शिवराज ने UPSC में हासिल की सफलता, चौथे प्रयास में 496वीं रैंक, बनमनखी के सौरभ रंजन को 567वां स्थान नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार

CM Nitish Cabinet Meeting: नीतीश कैबिनेट की अहम बैठक खत्म, कुल 25 एजेंडों पर लगी सरकार की मुहर

22-Oct-2024 05:59 PM

By First Bihar

PATNA: मुख्यमंत्री सचिवालय के कैबिनेट हॉल में शाम 5 बजे से चल रही नीतीश कैबिनेट की बैठक खत्म हो गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में विभिन्न विभागों से जुड़े कुल 25 प्रस्तावों पर कैबिनेट की मुहर लगी है।


मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आज हुई कैबिनेट की बैठक में पटना के राजेन्द्र नगर स्थित मोईनुलहक स्टेडियम के पुनर्निर्माण के लिए भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) के द्वारा बिहार राज्य हेतु संबद्धता प्राप्त संस्था को दीर्घकालीन लीज पर सौंपने के निमित्त MoU किये जाने के लिए अनुमति प्रदान की गयी है।


योजना एवं विकास विभाग के बिहार स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण सेवा (संशोधन) नियमावली, 2024 को मंजूरी दी गयी है। वही वित्त विभाग के वित्तीय विशेषज्ञ एवं बजट सलाहकार के एक-एक पद को दो साल के लिए अवधि विस्तार किया गया है। वही बिहार कृषि विभागीय लिपिक संवर्ग (भर्ती, प्रोन्नति एवं सेवाशर्त) नियमावली 2024 के गठन की स्वीकृति दी गयी है। सैनिक कल्याण निदेशालय एवं कार्यालयों में कार्यालय परिचारी एवं परिचारी (रात्रि प्रहरी) के पदों पर भूतपूर्व सैनिकों की भर्ती की जाएगी। कार्यालय परिचारी एवं परिचारी (रात्रि प्रहरी) संवर्ग नियमावली 2024 के गठन की स्वीकृति कैबिनेट की बैठक में दी गई है।