पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त विवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह Bihar News: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र को भी धनवान बना दिया, छह ठिकानों पर रेड में जमीन के 25 डीड मिले, चाय बगान से लेकर नर्सिंग होम और भी बहुत कुछ.... सुकृष्णा कॉमर्स एकेडमी का कार्यक्रम: ‘प्रतिभा सम्मान समारोह सह ओरिएंटेशन प्रोग्राम 2026’ का भव्य आयोजन “तुमसे सुंदर तो मेरी कामवाली है…” SHO का महिला के साथ अभद्र व्यवहार, वायरल ऑडियो से मचा हड़कंप
13-Jun-2023 05:41 PM
By First Bihar
PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक खत्म हो गई है। इस कैबिनेट बैठक में कुल 12 एजेंडों पर मुहर लगी है। डीएमसीएच में 2100 बेड वाले नए अस्पताल की मंजूरी दी गयी है। विज्ञान एवं प्रावैधिकी विभाग का नाम बदल दिया गया है। अब इस विभाग को विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के रूप में जाना जाएगा।
नीतीश कैबिनेट की बैठक में कुल 12 एजेंडों पर मुहर लगी है। राज्य सरकार ने विज्ञान एवं प्रावैधिकी विभाग का नाम बदल दिया है। अब विज्ञान प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग इसका नाम होगा। डीएमसीएच में 2100 बेड के नए अस्पताल का निर्माण बिहार सरकार कराएगी। दरभंगा एम्स जमीन पर केंद्र के साथ विवाद के बाद बड़ा फैसला लिया गया है। 2 जिलों में आरओबी निर्माण को मंजूरी दी गयी है तो वही कृषि उपकरण बैंक स्थापित करने का फैसला राज्य सरकार ने लिया है।



नीतीश कैबिनेट की बैठक के बाद डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव मंत्री विजय चौधरी के साथ मुख्यमंत्री आवास पहुंचे हैं। एक ही गाड़ी में सवार होकर ललन सिंह भी सीएम आवास पहुंचे हैं। वही सीएम आवास से आए बुलावे के बाद सोनवर्षा से जेडीयू विधायक रत्नेश सदा भी एक अणे मार्ग पहुंच गये हैं।
ऐसी चर्चा हो रही है कि रत्नेश सदा को मंत्री बनाया जा सकता है। जदयू कोटे से एससी एसटी विभाग का प्रभार उन्हें दिया जा सकता है। जदयू विधायक रत्नेश सदा को मुख्यमंत्री आवास से बुलावा आया है। बिहार के सोनबर्षा विधानसभा क्षेत्र से रत्नेश सदा जेडीयू के विधायक है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव की आज बैठक ललन सिंह के साथ हुई थी। जिसमें यह फैसला लिया गया है। उन्हें एक अणे मार्ग स्थित सीएम आवास पर बुलाया गया था। जैसे ही उनके मोबाइल पर कॉल आया वे पटना के लिए रवाना हो गये। अब वे मुख्यमंत्री आवास पहुंचे हैं। जिसके बाद आगे की रणनीति तय की जाएगी।
रत्नेश सदा ने बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, संसदीय कार्य मंत्री विजय चौधरी और विजेन्द्र यादव का फोन आया था। हमें आज ही पटना आने को कहा गया था। कॉल आने के बाद हम पटना के लिए निकल गये। उन्होंने कहा कि पूरे आभार के साथ हम कह रहे हैं कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की असीम कृपा है कि उन्होंने हमकों बुलाया जो जिम्मेदारी मिलेगी वो निर्वहण करेंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का आशीर्वाद मिलेगा तो मंत्री बनेंगे।