ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime: खेत में खड़ी बाइक से खुला राज… कुछ कदम आगे मिला युवक का शव, गला रेतकर हत्या से दहशत Bihar News: हड़ताल पर गए CO पर बड़ा प्रहार...1 अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था, सरकार ने सभी DM को दिया बड़ा जिम्मा, जानें.... रामनवमी पर डाकबंगला पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जयश्री राम के लगे नारे “क्या सच में खत्म हो गया माही का सफर… या अभी 10 साल और खेलेंगे धोनी?” योगराज सिंह के बयान ने बढ़ाई हलचल Tandoori Roti At Home: अब ढाबे जाने की जरूरत नहीं… बिना तंदूर-ओवन के बनेगी परफेक्ट तंदूरी रोटी, घर पर ही आजमाएं यह आसान ट्रिक KBC में 50 लाख जीतने वाली तहसीलदार अमिता सिंह तोमर गिरफ्तार, 2.5 करोड़ बाढ़ राहत घोटाले में फंसी UPSC 2025 में बदला ट्रेंड: इंटरव्यू में पीछे रहने के बावजूद OBC ने फाइनल मेरिट में EWS को छोड़ा पीछे, जानिए रामनवमी पर पटना में बदला मौसम का मिजाज, बूंदाबांदी और ठंडी हवा से श्रद्धालुओं को कड़ाके की धूप से मिली राहत BIHAR NEWS: "आप बस ऐसा कीजिए… हम आपको 15 से 20 हजार सैलरी वाली नौकरी दिलवा देंगे" – इस तरह करता था फ्रॉड, अब खुला गैंग का राज बेतिया में ठेकेदार के बॉडीगार्ड की संदिग्ध मौत, कमरे में शव मिलने से मचा हड़कंप

Home / news / नीतीश कैबिनेट की बैठक कल : कई अहम एजेंड़ों पर लगेगी मुहर :...

नीतीश कैबिनेट की बैठक कल : कई अहम एजेंड़ों पर लगेगी मुहर : नौकरी को लेकर बड़ा फैसला ले सकती है डबल इंजन सरकार

19-Jun-2024 01:50 PM

By First Bihar

PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कल यानी गुरुवार को कैबिनेट की बैठक बुलाई है। लोकसभा चुनाव के बाद कैबिनेट की इस दूसरी बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर मंत्रिमंडल की मुहर लगेगी। इस दौरान दोनों डिप्टी सीएम के साथ-साथ नीतीश कैबिनेट के सभी मंत्री बैठक में मौजूद रहेंगे। राज्य में होने वाली बंपर बहाली को लेकर सरकार कल कोई बड़ा फैसला ले सकती है।


दरअसल, कल यानी 20 जून को बिहार में नीतीश कैबिनेट की बैठक बुलाई गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में कई अहम एजेंडों पर मुहर लगने की संभावना है। मुख्य सचिवालय स्थित कैबिनेट कक्ष में सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री कैबिनेट की बैठक करेंगे। इससे पहले 14 जून को हुई कैबिनेट की बैठक में कुल 25 एजेंड़ों पर मुहर लगी थी।


बता दें बिहार सरकार ने राज्य के अलग अलग विभागों से रिक्तियों की सूची मांगी गई है। विभागों द्वारा रिक्तियों की सूची दिए जाने के बाद बिहार सरकार ने विधानसभा चुनाव से पहले 10 लाख लोगों को नौकरी देने का संकल्प लिया है। इसके साथ ही सरकार ने यह भी एलान किया है कि अगले एक साल में बिहार के 12 लाख लोगों को सरकारी नौकरी और उतने ही लोगों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराएगी। 


इस बीच, गुरुवार को कैबिनेट की बैठक बुलाई गई है। संभावना जताई जा रही है कि कैबिनेट की इस बैठक में राज्य सरकार नौकरी को लेकर कोई बड़ा फैसला ले सकती है। ऐसे में हर किसी की नजर कल होने वाली कैबिनेट की बैठक पर है।