Bihar Crime News: हत्या के मामले का 24 घंटे के भीतर खुलासा, मुख्य साजिशकर्ता समेत पांच आरोपी अरेस्ट Bihar Crime News: हत्या के मामले का 24 घंटे के भीतर खुलासा, मुख्य साजिशकर्ता समेत पांच आरोपी अरेस्ट Bihar News: नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में लिस्ट होगी बिहार की यह पहली सरकारी कंपनी, IPO लाने की प्रक्रिया शुरू; कोई भी लगा सकता है पैसा Bihar News: नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में लिस्ट होगी बिहार की यह पहली सरकारी कंपनी, IPO लाने की प्रक्रिया शुरू; कोई भी लगा सकता है पैसा RTI के तहत प्राइवेट स्कूलों में क्लास 1 में नामांकन की तिथि बढ़ी, अब इतने तारीख तक करें आवेदन 22 साल बाद भारतीय सेना से रिटायर हुए नरेश प्रसाद, नक्सल प्रभावित गांव में हुआ भव्य स्वागत Bihar Assembly : बिहार विधानसभा में नीतीश-तेजस्वी का मजेदार संवाद, सीएम ने कहा- “बैठो न यार”, हल्की-फुल्की नोक-झोंक बनी चर्चा Budget Session : विधानसभा में विजय सिन्हा और भाई वीरेंद्र के बीच भिडंत, स्पीकर ने संभाली स्थिति Bihar Budget Session : बिहार विधानसभा में गरमाई सियासत: तेजस्वी यादव ने सरकार पर लगाए आरोप, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा - तुमलोग कुछ काम किए हो जी Budget Session : सेंट्रल हॉल में क्या हुआ था CM नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव के बीच बातचीत, सदन में नेता विपक्ष ने बताई पूरी कहानी
15-Jan-2024 05:17 PM
By First Bihar
PATNA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में कल यानी 16 जनवरी को कैबिनेट की बैठक बुलाई गई है। इस बैठक में विभिन्न विभागों से जुड़े कई प्रस्तावों पर सरकार अपनी स्वीकृति देगी। अगल-अलग विभागों के अहम प्रस्तावों पर कैबिनेट की मुहर लग सकती है। कैबिनेट विभाग की तरफ से बैठक को लेकर अधिसूचना जारी कर दी गई है। मुख्य सचिवालय के कैबिनेट हॉल में शाम 4 बजे से यह बैठक होगी।
इससे पहले बीते 8 जनवरी को कैबिनेट की बैठक बुलाई गई थी, जिसमें नीतीश कैबिनेट ने विभिन्न विभागों से जुड़े 19 प्रस्तावों पर अपनी स्वीकृति दी थी। सरकार ने बिहार में खेल विभाग का अलग से गठन करने को मंज़ूरी देने के साथ ही कई अन्य प्रस्तावों पर अपनी मुहर लगाई थी। सरकारी की स्वीकृति के बाद बिहार में अलग से खेल विभाग का गठन किया गया है।
वहीं लोकसभा चुनाव को देखते हुए सरकार ने पंचायत प्रतिनिधियों का मानदेय बढ़ाने का सरकार ने फैसला लिया था। मुखिया, उपमुखिया, सरपंच, पंच समेत सभी पंचायत प्रतिनिधियों का मानदेय बढ़ाकर दोगुना कर दिया गया था। वहीं साथ ही आंगनवाड़ी सेविका और सहायिका का मानदेय बढ़ाने को भी कैबिनेट ने अपनी मंजूरी दी थी।