BEO साहब तो बड़े चालबाज निकले! फर्जी ज्वाइनिंग लेटर थमा युवक से ठग लिए 8 लाख रुपए, अब सच आया सामने तो... Bihar Road Project: सूबे के इस फोरलेन सड़क निर्माण के लिए मिला NOC...910 दिनों में 82 KM सड़क बनेगी शादी का भोज खाने से एक साथ 150 से ज्यादा लोग बीमार, मची अफरा-तफरी RRB NTPC Admit Card 2026 जारी: 16 मार्च से शुरू होगी परीक्षा, ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र इंडेन का बुकिंग सिस्टम क्रैश, गैस सिलेंडर बुक करना हुआ मुश्किल; देशभर में LPG उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानी इंडेन का बुकिंग सिस्टम क्रैश, गैस सिलेंडर बुक करना हुआ मुश्किल; देशभर में LPG उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानी तिरंगे के साथ जश्न बना विवाद! हार्दिक पंड्या पर शिकायत, गर्लफ्रेंड के साथ वीडियो पर मचा बवाल Bihar News: LPG की किल्लत को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, ब्लैकमार्केटिंग रोकने के लिए धावा दल गठित Bihar News: LPG की किल्लत को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, ब्लैकमार्केटिंग रोकने के लिए धावा दल गठित Bihar accident news : पोखरा में डूबने से बुजुर्ग की मौत: शौच के बाद हाथ धोने गए थे; पैर फिसलने से हुआ हादसा
10-Oct-2023 08:57 AM
By First Bihar
PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को कैबिनेट की बैठक बुलाई है। इसमें कुछ अहम फैसला लिए जाने की चर्चा है। बताया जा रहा है कि नीतीश सरकार कैबिनेट बैठक में शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जी देने पर फैसला ले सकती है। साथ ही इसमें जातीय गणना की रिपोर्ट पर भी बात हो सकती है। महीने के हर मंगलवार को नीतीश कुमार कैबिनेट की बैठक करते है और इस बैठक में कई अहम निर्णय लेते हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, नीतीश कैबिनेट की बैठक मंगलवार को होती है। ऐसे में आज कैबिनेट की बैठक बुलाई गई है। यह बैटक सुबह 10:30 बजे सचिवालय के कैबिनेट हॉल में आयोगित की जाएगी। इस बैठक में शिक्षा, उर्जा, स्वास्थ्य, सामान्य प्रसाशन विभाग से जुड़े एजेंडों पर मुहर लग सकती है। सरकार इस कैबिनेट बैठक में युवाओं को भी बड़ा उपहार दे सकती है।
वहीं, बिहार के साढ़े चार लाख नियोजित शिक्षकों को भी आज गुड न्यूज मिलने के आसार हैं। चर्चा है कि नीतीश कुमार की अध्यक्षता में होने वाली कैबिनेट की बैठक में उन्हें राज्यकर्मी का दर्जा दे दिया जाएगा। संभावना है कि इनके वेतन में भी बढ़ोतरी होगी। इसके साथ-साथ कैबिनेट की बैठक में कई दूसरे फैसले भी लिए जाएंगे। वैसे भी सीएम नीतीश कुमार इस समय बेहद एक्टिव मूड में हैं। एक दिन पहले जिस तरह से उन्होंने जेडीयू ऑफिस का दौरा किया। फिर वो राबड़ी आवास भी पहुंचे थे।
उधर, इस कैबिनेट बैठक से पहले रविवार को लालू यादव करीब आधे घंटे तक नीतीश कुमार के आवास में रहे। हैं। इस बीच नीतीश कुमार के अचानक एक्टिव मोड पर आने से सियासी पारा चढ़ा हुआ है। सवाल यही है कि आखिर नीतीश कुमार की लालू से मुलाकात में क्या बात हुई।