ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार
20-Dec-2022 10:51 AM
PATNA : बिहार में आज नीतीश कैबिनेट की बैठक होने वाली है। मुख्य सचिवालय के कैबिनेट हॉल में 4:30 बजे से ये बैठाक बुलाई गई है जिसमें कई एजेंडों पर मुहर लगने की उम्मीद है। इस बैठक को लेकर कई विभागों को पहले ही निर्देश जारी कर दिए गए थे जिसके बाद सारी तैयारियां की गई। आज की बैठक में पद सृजन को लेकर कोई फैसला सुनाया जा सकता है।
इससे पहले 12 दिसंबर को कैबिनेट की बैठक बुलाई गई थी, जिसमें सिंगल यूज प्लास्टिक को लेकर जुर्माने का फैसला लिया गया था। कैबिनेट ने बिहार नगरपालिका प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन संशोधन मॉडल उपविधि 2022 की स्वीकृति दे दी थी। इसके अलावा बिहार खेल प्राधिकरण पटना के सुगम संचालन के लिए बायलॉज के प्रारूप एवं प्रस्ताव पर स्वीकृति दी गई थी।
कैबिनेट की पिछली बैठक में दरभंगा इंजीनियरिंग कॉलेज में फायर टेक्नोलॉजी एवं सेफ्टी पाठ्यक्रम के लिए 12 अतिरिक्त शैक्षणिक पदों एवं बख्तियारपुर इंजीनियरिंग कॉलेज में इसी पाठ्यक्रम के लिए 6 अतिरिक्त शैक्षणिक पद समेत कुल 18 शैक्षणिक पदों के सृजन की स्वीकृति दी गई थी। साथ ही पटना हाई कोर्ट की स्थापना में बेंच सेक्रेटरी के 64 स्वीकृत पदों में से 10 पदों को उत्क्रमित करते हुए बेंच सेक्रेटरी संवर्ग के पुनर्गठन की स्वीकृति दी गई थी। भागलपुर स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज में कंप्यूटर साइंस और इंजीनियरिंग पढ़ाई के लिए 5 अतिरिक्त शैक्षणिक पद (सह-प्राध्यापक दो एवं सहायक प्राध्यापक तीन) और गया इंजीनियरिंग कॉलेज एवं दरभंगा इंजीनियरिंग कॉलेज में इंजीनियिंग पाठ्यक्रम के लिए 2-2 अतिरिक्त पद यानी कुल 9 शैक्षणिक पदों के सृजन की स्वीकृति मिली थी। इस बार भी कई ऐसे महत्वपूर्ण अजेंडे हैं जिनपर मुहर लग सकती है।