Bihar Railway Project: बिहार के इस रेलखंड पर तीसरी-चौथी लाइन का रास्ता साफ, 17 हजार करोड़ की परियोजना; पहले चरण को मिली मंजूरी Bihar Railway Project: बिहार के इस रेलखंड पर तीसरी-चौथी लाइन का रास्ता साफ, 17 हजार करोड़ की परियोजना; पहले चरण को मिली मंजूरी Bihar News: किसानों के खाते में जाएंगे 3-3 हजार रू, जननायक कर्पूरी ठाकुर सम्मान निधि की होगी शुरूआत, मंत्री संतोष सुमन बोले- सामाजिक न्याय के विचारों की सच्ची 'श्रद्धांजलि' Bihar-budget: पंच-संकल्प के साथ विकसित बिहार की ओर सशक्त कदम, पूर्व उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा बोले- यह बजट आर्थिक-सामाजिक विकास का स्पष्ट रोडमैप है बिहार के किसानों को बड़ी राहत: पीएम किसान के साथ अब कर्पूरी सम्मान निधि योजना का मिलेगा लाभ, साल में मिलेंगे इतने रुपये बिहार के किसानों को बड़ी राहत: पीएम किसान के साथ अब कर्पूरी सम्मान निधि योजना का मिलेगा लाभ, साल में मिलेंगे इतने रुपये रेलवे फाटक बंद रहने से भड़के लोग, कार्यालय में तोड़फोड़ और गेटमैन के साथ की मारपीट लाल सूटकेस में महिला का शव मिलने का खुलासा, पति निकला कातिल T20 World Cup: बिहार के क्रिकेटर शोएब खान का UAE की टीम में चयन, टी20 वर्ल्ड कप में दिखाएंगे दम T20 World Cup: बिहार के क्रिकेटर शोएब खान का UAE की टीम में चयन, टी20 वर्ल्ड कप में दिखाएंगे दम
26-Dec-2023 09:11 AM
By First Bihar
PATNA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में आज मुख्य सचिवालय में कैबिनेट की बैठक बुलाई गई है। आज होने वाली कैबिनेट की बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लगने की संभावना है। हर मंगलवार को कैबिनेट की बैठक होती है लेकिन पिछले दो हफ्तों से कैबिनेट की बैठक नहीं हो सकी है। इससे पहले पांच दिसंबर को कैबिनेट की बैठक हुई थी।
दरअसल, कैबिनेट की पिछली बैठक 5 दिसंबर को हुई थी। इसके बाद 12 और 19 दिसंबर को कैबिनेट की बैठक नहीं हो सकी थी। 12 दिसंबर को किसी कारण से कैबिनेट की बैठक नहीं हो सकी थी जबकि 19 दिसंबर को दिल्ली में विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A की बैठक में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव दिल्ली गए थे, इसलिए बिहार कैबिनेट बैठक नहीं हो सकी थी। आज 11:30 बजे से बैबिनेट की बैठक शुरू होगी, जिसमे कई प्रस्तावों पर मुहर लगने की संभावना है।
इससे पहले पांच दिसंबर को नीतीश कैबिनेट ने विभिन्न विभागों से जुड़े कुल 23 प्रस्तावों पर अपनी मुहर लगाई थी। बिहार में इलेक्ट्रिक वाहन और इलेक्ट्रिक वाहनों के चार्जिंग स्टेशनों के लिए नीति बनाने के प्रस्ताव को सरकार ने स्वीकृति दी थी। बिहार के 6 प्रमुख नगर पटना, मुजफ्फरपुर, गया, भागलपुर, दरभंगा और पूर्णियां के लिए 400 बसों की स्वीकृति आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा दी गई थी। सरकार के सभी विभाग, बोर्ड, निगम तथा अन्य कार्यालयों में इस्तेमाल की जा रही सरकारी गाड़ी जो 15 वर्ष पुराने हैं, उन्हें निबंधित यान स्क्रेपिंग के माध्यम से स्क्रेपिंग प्रक्रिया की स्वीकृति दी गई थी।
वहीं बिहार राज्य में कबड्डी को बढ़ावा देने के लिए, प्रो कबड्डी लीग की टीम पटना पाइरेट्स को स्पांसर करने के किये सरकार ने स्वीकृति दे दी थी। ई गाड़ी खरीदने पर सरकार डेढ़ लाख तक की छूट देने का फैसला लिया था। दो पहिया वाहन पर टैक्स में छूट दी गई थी। 50 फीसदी टैक्स में राहत दी गई थी। इसके साथ ही साथ कई अन्य महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर कैबिनेट ने अपनी मुहर लगाई थी।