बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच पटना में पूर्वज स्मृति समारोह का आयोजन: समाज को सशक्त बनाने के लिए पूर्वजों के आदर्शों को जीवन में उतारने का लिया संकल्प
19-Jul-2024 06:20 AM
By First Bihar
PATNA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज यानी शुक्रवार को कैबिनेट की बैठक बुलाई है। मुख्यमंत्री सचिवालय के कैबिनेट हॉल में सुबह साढ़े 11 बजे से कैबिनेट की बैठक शुरू होगी। बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर सरकार की मुहर लगने की संभावना है। पहले यह बैठक 18 जुलाई को होनी थी लेकिन बाद में मीटिंग की तारीख बदल गई थी।
दरअसल, बिहार कैबिनेट की बैठक के लिए पहले मंगलवार का दिन निर्धारित था लेकिन अलग-अलग कारणों से मंगलवार की जगह कैबिनेट की बैठक किसी भी दिन बुलाई जाने लगी है। मंगलवार की जगह अब कैबिनेट की बैठक किसी भी दिन हो जाती है। 19 जुलाई यानी शुक्रवार को मुख्यमंत्री ने कैबिनेट की बैठक बुलाई है।
विधानसभा चुनाव से पहले राज्यभर में 12 लाख लोगों को सरकारी नौकरी और 10 लाख लोगों को रोजगार देने का लक्ष्य मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने निर्धारित कर रखा है। किसी भी हाल में सीएम नीतीश अपने वादे को चुनाव से पहले पूरा कर लेना चाहते हैं।
सीएम नीतीश जनता से किए अपने वादों को पूरा करने के बाद ही चुनावी मैदान में लोगों के सामने जाकर वोट मांगने के पक्ष में हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि शुक्रवार को होने वाली बैठक में बिहार में नौकरी पर सरकार बड़ा फैसला ले सकती है। इससे पहले 12 जुलाई को कैबिनेट की बैठक बुलाई गई थी। जिसमें कुल 48 एजेंडों पर सरकार ने अपनी मुहर लगाई थी।