बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
06-Aug-2024 06:31 AM
By First Bihar
PATNA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज यानी मंगलवार को कैबिनेट की बैठक बुलाई है। मुख्यमंत्री सचिवालय के कैबिनेट हॉल में सुबह 11:30 बजे से कैबिनेट की बैठक शुरू होगी। बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर सरकार की मुहर लगने की संभावना है।
दरअसल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में दो सप्ताह बाद 6 अगस्त को कैबिनेट की बैठक होने जा रही है। इससे पहले बीते 19 जुलाई को अंतिम बार कैबिनेट की बैठक हुई थी। उसके बाद 22 जुलाई से मानसून सत्र शुरू हो गया, जिस वजह से कैबिनेट की बैठक नहीं हो पाई। मानसून सत्र के खत्म होने के बाद सीएम नीतीश के बीमार होने की खबरें आ रही थीं, इसलिए बैठक नहीं हो सकी थी लेकिन अब दो हफ्ते बाद आज कैबिनेट की बैठक होने जा रही है, जिसमें कई महत्वपूर्ण एजेंडों पर सरकार की मुहर लगेगी।
इससे पहले 19 जुलाई को हुई कैबिनेट की बैठक में डबल इंजन सरकार ने भवन निर्माण, पंचायती राज, वित्त विभाग, स्वास्थ्य विभाग, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, वाणिज्य कर विभाग, परिवहन विभाग, कला संस्कृति एवं युवा विभाग, जल संसाधन विभाग, पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग, कृषि विभाग, खेल विभाग, नगर विकास एवं आवास विभाग, ग्रामीण कार्य विभाग, भवन निर्माण विभाग, खान एवं भूतत्व विभाग, सूचना एवं जन संपर्क, अल्पसंख्यक कल्याण और शिक्षा विभाग से जुड़े कुल 27 अहम प्रस्तावों पर अपनी स्वीकृति दे दी थी।
पिथली बैठक में सरकार ने बिहार फिल्म प्रोत्साहन नीति 2024 को स्वीकृति दी थी। इस नई नीति के तहत बिहार सरकार फिल्म निर्माता को अनुदान देने का फैसला लिया था। इसके तहत अनुदान के रूप में 2 करोड़ से लेकर 4 करोड़ तक की राशि दी जाएगी, जो पूरे देश में सबसे अधिक है। साथ ही पंचायत निर्माण कार्य मैन्युअल की स्वीकृति भी दी गयी थी, जिसमें निविदा के माध्यम से ही पंचायत में अब काम कराया जा सकेगा।
बिहार की डबल इंजन सरकार ने पंचायत स्तर पर विकास कार्यों में हो रहे भ्रष्टाचार को रोकने के लिए बड़ा फैसला लिया था। पंचायत की विकाय योजनाओं में मिल रही गड़बड़ी की शिकायतों के बाद सरकार ने मुखिया और वार्ड सदस्यों के अधिकारों में कटौती कर दी थी। सरकार ने फैसला लिया था कि अब बिना टेंडर पंचायतों में किसी तरह के विकास कार्य नहीं किए जाएंगे।