ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Board 10th Result 2026 : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट! क्या आज आएगा मैट्रिक का परिणाम? जानें पूरी डिटेल Bihar NH Projects : 26 हाईवे प्रोजेक्ट पर संकट! इस डेट तक मंजूरी नहीं तो सब रद्द, केंद्र की बड़ी चेतावनी Bihar News: अब 37 लाख की लग्जरी गाड़ी से चलेंगे मंत्री जी ! अफसरों की सवारी भी हुई अपग्रेड; पढ़िए क्या है पूरी खबर Bihar News : 20 दिन की चुप्पी के बाद CBI पर कोर्ट सख्त, अब दिल्ली से होगी मॉनिटरिंग! नीट छात्रा केस में बड़ा ट्विस्ट BPSC latest news : BPSC में बड़ा डिजिटल धमाका! ब्लॉकचेन में लॉक होंगी कॉपियां-मार्कशीट, पेपर लीक पर लगेगा ब्रेक Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा Patna Airport : पटना एयरपोर्ट से बड़ा बदलाव! इस शहर के लिए पहली सीधी फ्लाइट शुरू, 4 साल बाद रात में फिर से उड़ान सेवा बहाल Bihar weather update : बिहार में आंधी-बारिश का तांडव! 34 जिलों में तबाही, 70 किमी/घंटा हवा से फसलें बर्बाद, बिजली गुल बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी

Home / news / नीतीश कैबिनेट की दूसरी बैठक आज, कई अहम प्रस्तावों पर लगेगी मुहर

नीतीश कैबिनेट की दूसरी बैठक आज, कई अहम प्रस्तावों पर लगेगी मुहर

06-Feb-2024 08:29 AM

By First Bihar

PATNA: बिहार में नई गठित एनडीए सरकार की कैबिनेट की आज दूसरी बैठक है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में आज यानी 6 फरवरी को कैबिनेट की बैठक बुलाई गई है। इस बैठक में विभिन्न विभागों से जुड़े कई प्रस्तावों पर सरकार अपनी स्वीकृति देगी। अगल-अलग विभागों के अहम प्रस्तावों पर कैबिनेट की मुहर लग सकती है। कैबिनेट विभाग की तरफ से बैठक को लेकर अधिसूचना जारी कर दी गई है।


दरअसल, मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में मुख्य सचिवालय के कैबिनेट हॉल में सुबह 11:30 बजे से यह बैठक आयोजित होगी। बिहार के दोनों डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा के अलावा विभिन्न विभागों का दायित्व संभाल रहे नीतीश कैबिनेट के कुल 9 मंत्री और विभागीय अधिकारी इस बैठक में शामिल होंगे। आज होने वाली कैबिनेट की बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर सरकार की मुहर लगने की संभावना है।


इससे पहले बीते 28 जनवरी को बिहार में NDA सरकार के गठन के बाद 29 जनवरी को नई सरकार की पहली कैबिनेट की बैठक बुलाई गई थी। 29 जनवरी को हुई कैबिनेट की बैठक में चार एजेंडों पर मुहर लगी थी। इस बैठक में बिहार विधानमंडल के बजट सत्र की तारीख को रद्द कर दिया गया था और नए सिरे से इसकी तारीख तय की गई थी। बैठक के चार एजेंडों में संसदीय कार्य से दो और वित्त विभाग के दो एजेंडे शामिल थे।