मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर
27-Jun-2023 07:50 AM
By First Bihar
PATNA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में आज कैबिनेट की बैठक होने वाली है। मुख्य सचिवालय स्थित कैबिनेट हॉल में सुबह 11:30 बजे से बैठक शुरू होगी। इस बैठक में तमाम विभागों के मंत्री मौजूद रहेंगे। बैठक में सरकार कई अहम प्रस्तावों पर अपनी मुहर लगा सकती है। बता दें कि पिछले सप्ताह कैबिनेट की बैठक नहीं हो सकी थी।
दरअसल, विपक्षी दलों की बैठक से ठीक पहले तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन के बुलाने पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव को तमिलनाडु जाना था। डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव तमिलनाडु जाने के लिए पटना एयरपोर्ट पर पहुंच गए थे लेकिन ऐन वक्त पर सीएम की तबीयत खराब हो गई थी और तेजस्वी को तमिलनाडु अकेले ही रवाना होना पड़ा था। ऐसे में कैबिनेट की बैठक स्थगित कर दी गई थी।
इससे पहले कैबिनेट की बैठक में 12 एजेंडों पर मुहर लगी थी। जिसके तहत विधायकों और विधान पार्षदों के लिये मुख्यमंत्री क्षेत्रीय विकास योजना के तहत हर साल 3 करोड़ की जगह 4 करोड़ की योजनाओं के अनुशंसा करने पर भी फैसला हुआ था। इसके साथ ही दरभंगा मेडिकल कॉलेज को 2500 बैड का अस्पताल बनाने का बड़ा फैसला सरकार ने लिया था।