Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने ‘प्रेग्नेंट करो और पैसे कमाओ’, बिहार में साइबर अपराधियों का हैरान करने वाला ऑफर; युवकों को भेजते थे हॉट महिलाओं की तस्वीर ‘प्रेग्नेंट करो और पैसे कमाओ’, बिहार में साइबर अपराधियों का हैरान करने वाला ऑफर; युवकों को भेजते थे हॉट महिलाओं की तस्वीर चलती कार में लगी आग, दो लोग झुलसे, स्थानीय लोगों की सूझबूझ से टली बड़ी घटना होली पर कोलकाता और नई दिल्ली के लिए स्पेशल ट्रेनें, यात्रियों को बड़ी राहत Bihar News: नए सत्र में बिहार के पांच सौ से अधिक मॉडल स्कूलों में शुरू होगी पढ़ाई, NEET-JEE की तैयारी पर फोकस Bihar News: नए सत्र में बिहार के पांच सौ से अधिक मॉडल स्कूलों में शुरू होगी पढ़ाई, NEET-JEE की तैयारी पर फोकस मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे पर गंभीर आरोप लगाने वाले पूर्व IPS के घर रेड, FIR दर्ज INDIA POST GDS 2026: 10वीं पास युवाओं के लिए बड़ा मौका, 28,686 पदों पर भर्ती, बिना परीक्षा मिलेगी सरकारी नौकरी
16-Aug-2022 07:16 AM
PATNA : बिहार में नई सरकार के गठन के बाद आज पहला कैबिनेट विस्तार होने जा रहा है। कैबिनेट के विस्तार को लेकर बीती रात सियासी गलियारे में हलचल मची रही। लगातार यह जानकारी इकट्ठा करने में नेता और कार्यकर्ता जुटे रहे की किस विधायक और विधान परिषद को मंत्री बनने के लिए फोन आ चुका है। मीडिया के गलियारे में भी इसे लेकर तरह-तरह की चर्चा रही लेकिन आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी सामने नहीं आ पाई। फर्स्ट बिहार के पास आज शपथ लेने वाले मंत्रियों की जो संभावित लिस्ट है उसके मुताबिक के जेडीयू कोटे से आज कैबिनेट में कुल 11 मंत्री शामिल होंगे। आज शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस की तरफ से 2 चेहरों को मंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी जबकि एक निर्दलीय और एक मंत्री हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के होंगे। राष्ट्रीय जनता दल से शपथ लेने वाले चेहरों की लिस्ट सबसे लंबी है। आरजेडी से आज कुल 15 मंत्रियों को शपथ दिलवाई जाएगी।
जनता दल यूनाइटेड के सभी पुराने मंत्रियों को एक बार फिर से कैबिनेट में जगह दी गई है। नीतीश कुमार ने इसमें कोई बदलाव नहीं किया है। इसके साथ ही यह तय हो गया है कि जेडीयू से विजय कुमार चौधरी, बिजेंद्र यादव, मदन सहनी, श्रवण कुमार, अशोक चौधरी, शीला मंडल, संजय कुमार झा, लेसी सिंह, जमा खान, जयंत राज, सुनील कुमार शामिल होंगे, निर्दलीय सुमित कुमार सिंह भी मंत्री बनेंगे।
आरजेडी से तेज प्रताप यादव, आलोक मेहता, अनिता देवी, सुरेंद्र यादव, ललित यादव, रामानंद यादव, चंद्रशेखर, सुधाकर सिंह, सर्वजीत कुमार, अख्तरुल शहीन, शहनवाज, भारत भूषण मंडल, समीर महासेठ का नाम तय है। जबकि कांग्रेस से मुरारी गौतम और अफाक आलम के आलावे हम से संतोष सुमन मंत्री होंगे।