ब्रेकिंग न्यूज़

तेजस्वी की हार पर मांझी ने कसा तंज, कहा..पैसा लेकर टिकट बेचिएगा तब विधायक मोबाइल ऑफ नहीं करेंगे तो क्या करेंगे मुजफ्फरपुर में किशोर को गोली मारने वाला जीतन राय गिरफ्तार, गोल्ड लूट कांड में भी था वांटेड नवादा में मेला देखने गये बच्चे को लगी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती वैशाली पहुंचे थाईलैंड के 300 बौद्ध भिक्षु, विश्व शांति के लिए की विशेष प्रार्थना बिहार राज्यसभा चुनाव: NDA की जीत पर रोहित कुमार ने जनता का जताया आभार, तेजस्वी यादव पर साधा निशाना बिहार में NDA ने सारी सीटें जीती: BJP कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल, जयश्री राम के लगे नारे राज्यसभा चुनाव के नतीजे आधिकारिक तौर पर जारी, नीतीश कुमार और नितिन नबीन को 44 विधायकों का मिला वोट उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा की अपील का असर, करीब 300 राजस्व अधिकारी हड़ताल छोड़ काम पर लौटे नालंदा में 17 हजार रुपये घूस लेते शिक्षक गिरफ्तार, विजिलेंस की टीम ने रंगेहाथ दबोचा Bihar Crime News: फायरिंग मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, छह लोगों को किया गिरफ्तार; पिस्टल और गोलियां बरामद

Home / news / नीतीश कैबिनेट के मंत्री का सदन में बड़ा बयान.. सचिव से बड़ा होता...

नीतीश कैबिनेट के मंत्री का सदन में बड़ा बयान.. सचिव से बड़ा होता है मंत्री, सचिवालय को मंत्रालय बनाया जाए

09-Mar-2021 12:49 PM

PATNA : नीतीश कैबिनेट के मंत्री का विधान परिषद में बड़ा बयान सामने आया है. बीजेपी कोटे से राज्य सरकार में मंत्री रामप्रीत पासवान ने कहा है कि सचिवालय को मंत्रालय के नाम से बुलाया जाना चाहिए. मंत्री रामप्रीत पासवान ने कहा कि मंत्री का पद सचिव से बड़ा होता है इसलिए सचिवालय को मंत्रालय बुलाया जाना चाहिए. 


दरअसल बिहार विधानसभा के प्रश्नोत्तर काल में उद्योग विभाग से जुड़े सवाल पर चर्चा हो रही थी. आरजेडी के एमएलसी रामचंद्र पूर्वे ने उद्योग विभाग से जुड़ा सवाल किया था. मंत्री शाहनवाज जवाब दे रहे थे. इसी बीच सचिवालय और मंत्रालय पर सदन में बहस छिड़ गई. बहस के बीच में आरजेडी के एमएलसी सुनील सिंह ने कहा कि मंत्रालय नहीं सचिवालय होता है. इसके बाद एक अन्य सदस्य ने महाराष्ट्र में मंत्रालय शब्द के इस्तेमाल किए जाने की चर्चा की. जिसके बाद मंत्री रामप्रीत पासवान भी अपनी सीट पर उठ खड़े हुए और उन्होंने सदन में कहा कि मंत्री का पद सचिव से बड़ा होता है. लिहाजा सचिवालय नहीं मंत्रालय बुलाया जाना चाहिए.


सदन में सचिवालय और मंत्रालय के साथ-साथ विभाग पर छिड़ी बहस के बीच मंत्री महोदय खुद यह भूल गए कि वह सरकार की तरफ से सदन में बोल रहे थे. मंत्री रामप्रीत पासवान ने सदन में जिस तरह सचिवालय को मंत्रालय में बुलाए जाने की बात कही, उसके बाद नीतीश सरकार को इस मसले पर सफाई देनी पड़ सकती है क्योंकि खुद उनके ही मंत्री कह रहे हैं कि बिहार सचिवालय को अब अलग-अलग मंत्रालयों के हिसाब से बुलाया जाना चाहिए.