ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे

Home / news / नीतीश कैबिनेट का हुआ विस्तार,BJP से 9 और JDU से 8 मंत्रियों ने...

नीतीश कैबिनेट का हुआ विस्तार,BJP से 9 और JDU से 8 मंत्रियों ने ली शपथ

09-Feb-2021 12:39 PM

PATNA : एक लंबे इंतजार के बाद आज बिहार की नीतीश कैबिनेट का विस्तार हो गया. भारतीय जनता पार्टी के शाहनवाज हुसैन समेत दोनों पार्टियों के कुल 17 नेता आज मंत्री पद की शपथ ली. मंत्रियों की लिस्ट में कुल नौ मंत्री बीजेपी के हैं जबकि आठ जदयू के खाते से हैं.


1.news imageसबसे पहले बीजेपी कोटे से मंत्री शाहनवाज हुसैन ने शपथ ली. सैय्यद शाहनवाज हुसैन ने उर्दू भाषा में ली बिहार के मंत्री पद की शपथ ली.

2.news imageदूसरे नंबर जेदयू कोटे से श्रवण कुमार ने मंत्री पद की शपथ ली.श्रवण कुमार पिछली सरकार में भी मंत्री रहे हैं. 

3.news imageतीसरे नंबर पर जदयू कोटे के मदन सहनी ने शपथ ली. 

4.news imageचौथे नंबर पर बीजेपी कोटे से मंत्री प्रमोद कुमार ने शपथ ली.  बीजेपी नेता और विधायक प्रमोद कुमार बिहार की मोतिहारी सीट से लगातार बीजेपी का मजबूत चेहरा हैं.  

5.news imageपांचवे नंबर पर जदयू कोटे से मंत्री संजय झा ने शपथ ली. संजय झा पिछली सरकार में भी मंत्री रहे हैं और मिथिलांचल में जेडीयू का दिग्गज चेहरा माने जाते हैं. संजय झा नीतीश कुमार के बेहद करीबी हैं और इन्होंने  आज मैथिली में ली शपथ.

6.news image

छठे नंबर पर जदयू कोटे से मंत्री लेसी सिंह ने शपथ ली. लेसी सिंह आज नीतीश कैबिनेट में हुई विस्तार में शामिल होने वाली एकलौती महिला मंत्री हैं. वहीं इस बार नीतीश कैबिनेट में शामिल होने वालीं तीसरी महिला मंत्री हैं.धमदाहा सीट से लेसी सिंह विधायक हैं और राजपूत बिरादरी से आती हैं. 

7.news imageसातवें नंबर पर बीजेपी कोटे से मंत्री सम्राट चौधरी ने शपथ ली. सम्राट चौधरी तीसरी बार मंत्री बन रहे. अभी  सम्राट चौधरी बीजेपी के विधान पार्षद हैं.

8.news imageआठवें नंबर पर बीजेपी कोटे से मंत्री नीरज कुमार बबलू ने शपथ ली. नीरज कुमार बबलू दिवंगत बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपुत के भाई हैं और ये राजपूत जाती से हैं. नीरज कुमार बबलू पहली बार मंत्री बन रहे हैं और ये सुपौल के छातापुर से विधायक हैं.

9.news imageबिहार की गोपालगंज सीट से बीजेपी कोटे से मंत्री सुभाष सिंह ने शपथ ली. ये भी राजपूत जाती से आते हैं और इन्हें भी इस बात मंत्री बनाया गया है. गोपालगंज से बीजेपी ने दो चेहरों को किया है मंत्रिमंडल में शामिल. 

10.news image

पटना के बांकिपुर सीट से लगातार तीसरी बार विधायक चुने गए नितिन नवीन ने बीजेपी कोटे से मंत्री पद की शपथ ली. नितिन नवीन पहली बार मंत्रिमंडल में शामिल हुए हैं. नितिन नवीन एक युवा चेहरा हैं और इनके क्षेत्र में इनका काफी नाम है और ये अपनी जनता के सुख-दुख में शामिल होते हैं.

11.news imageचकाई से विधानसभा चुनाव जीतकर विधानसभा में आए सुमित कुमार सिंह ने जदयू कोटे से मंत्री पद की शपथ ली. निर्दलीय चुनाव लड़कर सुमीत सिंह ने जीत दर्ज की है. 

12.news imageगोपालगंज के भोरे सीट सी चुनाव जीतकर बिहार विधानसभा में आने वाले सुनिल कुमार ने जदयू कोटे से मंत्री पद की शपथ ली. ये पहली बार चुनाव लड़े और उसमें जीत दर्ज की. सुनिल कुमार एक आईपीएस अधिकारी रह चुके हैं और ये नीतीश कुमार के काफी करीबी माने जाते हैं.

13.news imageनौतन सीट से चुनाव जीतकर विधानसभा में आए बीजेपी विधायक नारायण प्रसाद ने मंत्री पद की शपथ ली. नारायण प्रसाद पहली बार मंत्री बन रहे हैं.

14.news imageजमुई के अमरपुर सीट से चुनाव जीतकर पहली बार विधानसभा में आए जयंतराज को जदयू कोटे से मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है. नीतीश कैबिनेट के सबसे युवा चेहरे जयंत राज को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई. 

15.news imageसहरसा से चुनाव जीतकर आए आलोक रंजन झा ने बीजेपी कोटे से मंत्री पद की शपथ ली. आलोक राज को भी पहली बार नीतीश कैबिनेट में शामिल किया गया है. इन्होंने लवली आनंद को चुनाव में हराकर जीत दर्ज की है.

16.news imageचैनपुर से बीएसपी से चुनाव जीतकर विधानसभा में आए जमा खान ने जदयू कोटे से मंत्री पद की शपथ ली. जमा खान ने कैमूर की चैनपुर सीट से बीजेपी के प्रत्याशी को बसपा के टिकट से हराया था. लेकिन वह चुनाव के बाद बसपा छोड़कर जेडीयू में शामिल हो गए हैं.

17.news imageजनक राम ने बीजेपी कोटे से मंत्री पद की शपथ ली. जनक राम अभी किसी भी सदन के सदस्य नहीं है, ऐसे में उन्हें एमएलसी बनाया जाना तय है. पूर्व सांसद जनक राम दलित चेहरा के तौर पर गोपालगंज से बड़ा नाम है. जनक राम बीएसपी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे.