पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त विवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह Bihar News: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र को भी धनवान बना दिया, छह ठिकानों पर रेड में जमीन के 25 डीड मिले, चाय बगान से लेकर नर्सिंग होम और भी बहुत कुछ.... सुकृष्णा कॉमर्स एकेडमी का कार्यक्रम: ‘प्रतिभा सम्मान समारोह सह ओरिएंटेशन प्रोग्राम 2026’ का भव्य आयोजन “तुमसे सुंदर तो मेरी कामवाली है…” SHO का महिला के साथ अभद्र व्यवहार, वायरल ऑडियो से मचा हड़कंप
13-Jun-2023 06:29 PM
By First Bihar
PATNA: कैबिनेट की बैठक में आज कुल 12 एजेंडों पर मुहर लगी है। नीतीश कैबिनेट में बड़ा फैसला लिया गया है। मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना के अंतर्गत सभी एमएलए और एमएलसी को 3 करोड़ की विकास राशि को बढ़ाकर 4 करोड़ कर दी गयी है।
वही दरभंगा में दो बड़ी योजनाओं को स्वीकृति दी गयी है। 2100 बेड का नया अस्पताल, नया महाविद्यालय भवन, आवासीय परिसर के निर्माण होगा। दरभंगा मेडिकल अस्पताल अब 2500 बेडों वाला होगा। दरभंगा शहर के अंतर्गत जलनिकासी के लिए भी मंत्रिपरिषद ने स्वीकृति दी है। बरसात के समय में होने वाली जलजमाव से अब दरभंगा के लोगों को मुक्ति मिलेगी।
दरभंगा को जलजमाव से मुक्ति के लिए दो 245 करोड़ की राशि खर्च की जाएगी। विज्ञान प्राधौगिकी विभाग का नाम बदलकर अब विज्ञान प्राधौगिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग किया गया है। वही आरओबी निर्माण के लिए74 करोड़ की राशि, पैक्सों को भी कृषि यंत्र का लाभ देने, सभी विधायक और विधान पार्षद अब हर साल 3 करोड़ की जगह अब 4 करोड़ की राशि विकास मद में खर्च करेंगे।


