पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त विवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह Bihar News: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र को भी धनवान बना दिया, छह ठिकानों पर रेड में जमीन के 25 डीड मिले, चाय बगान से लेकर नर्सिंग होम और भी बहुत कुछ.... सुकृष्णा कॉमर्स एकेडमी का कार्यक्रम: ‘प्रतिभा सम्मान समारोह सह ओरिएंटेशन प्रोग्राम 2026’ का भव्य आयोजन “तुमसे सुंदर तो मेरी कामवाली है…” SHO का महिला के साथ अभद्र व्यवहार, वायरल ऑडियो से मचा हड़कंप
05-Jun-2023 06:00 PM
By First Bihar
PATNA: भागलपुर में 1750 करोड़ की लागत से बन रहा सुलतानगंज-अगुवानी पुल की एक बड़ा हिस्सा रविवार की देर शाम भरभराकर गिर गया और देखते ही देखते पुल का हिस्सा गंगा में विलीन हो गया। एक ही पुल के दूसरी बार गिरने की इस घटना के बाद सरकार और निर्माण कंपनी पर सवाल उठने लगे हैं। विपक्षी दलों का आरोप है कि अगुवानी पुल भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया है। बिहार में सियासी जमीन तलाश कर रहे प्रशांत किशोर ने पुल के ध्वस्त होने पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बड़ा चैलेंज दे दिया है।
बिहार का पथ निर्माण विभाग फिलहाल तेजस्वी यादव के पास है ऐसे में पीके ने लालू और तेजस्वी को निशाने पर लिया। प्रशांत किशोर ने कहा है कि बिहार की सरकार जनता से टैक्स के रूप में लिए गए उनकी गाढ़ी कमाई को बर्बाद कर रही है। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता कभी इस बात को नहीं कहेगी कि लालू और उनसे जुड़े लोग भ्रष्टाचारी नहीं हैं। पीके ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को चैलेंज देते हुए कहा कि अगर हिम्मत है तो वे कैमरे के सामने आकर करें कि लालू और उनके परिवार के लोग भ्रष्टाचारी नहीं हैं, इसके बाद वे जो कहें मानने को तैयार हैं।
पीके ने कहा कि नीतीश ने जीवनभर लालू को भ्रष्ट बताकर ही अपनी राजनीति की है लेकिन आज वे उन्हीं के साथ खड़े हो गए हैं। बिहार की जनता भ्रष्टाचारियों के साथ कभी खड़ी नहीं होगी और जनता को उनसे कोई सहानुभूति नहीं रह गई है। लालू और नीतीश ने बिहार को लुटने का काम किया है। भागलपुर में जो पुल ध्वस्त हुआ है उसमें बिहार की जनता के खून पसीने की कमाई लगी है।