ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / news / नीतीश बोले-उपेंद्र कुशवाहा ने राजद के बारे में क्या बोला मुझे पता नहीं,...

नीतीश बोले-उपेंद्र कुशवाहा ने राजद के बारे में क्या बोला मुझे पता नहीं, हमसे मिलेंगे तो पूछेंगे, पार्टी की जिम्मेवारी ललन सिंह के पास है

17-Jan-2023 03:16 PM

ANCHOR: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को महागठबंधन में छिड़े घमासान के बारे में कुछ पता ही नहीं है। नीतीश कुमार ने आज कहा-मुझे नहीं मालूम कौन क्या बोल रहा है, हम तो दूसरे काम में लगे हुए हैं। हम तो जनता के बीच घूम रहे हैं. पार्टी के बारे में तो हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ही बता पायेंगे. उन्हीं को सब मालूम है।


उपेंद्र कुशवाहा के बयानों की खबर नहीं

नीतीश कुमार ने कहा कि उन्हें अपनी पार्टी के संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के बयानों की खबर ही नहीं है. जहानाबाद-अरवल में समाधान यात्रा करने पहुंचे नीतीश कुमार से पत्रकारों ने पूछा कि उपेंद्र कुशवाहा कह रहे हैं कि राजद औऱ भाजपा में सांठ गांठ है. नीतीश कुमार ने कहा- उपेंद्र कुशवाहा के बयान के बारे में मैं नहीं जानता. ये सब हमारी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बता देंगे. ऐसी कोई बात नहीं।


नीतीश बोले-हम नहीं जानते कि हमारी पार्टी में कौन बोल रहा है, क्या बोल रहा है उपेंद्र कुशवाहा हमसे मिलेंगे तो हम पूछताछ करेंगे. हमसे इधर कोई बातचीत नहीं हुई है. वे क्या बोल रहे हैं इसकी जानकारी भी नहीं है. हमारी पार्टी के मामले में तो राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह बोलते हैं. पार्टी की ओर से क्या कहना है वह क्लीयर है. अब किसी साथी को कुछ और लगता है तो हमको नहीं पता. हम तो दूसरे चीज में लगे हुए हैं, हम तो जनता के बीच घूम रहे हैं. नीतीश कुमार ने कहा कि हम इस सब जिम्मेवारी पार्टी के लोगों को दिये हुए हैं. कोई बात होगा तो समझा देगा, बता देगा. और कोई बात नहीं है।


यानि बिहार के मुख्यमंत्री को पता ही नहीं है कि राजद-जेडीयू के बीच किस तरह का घमासान छिड़ा हुआ है. राजद कोटे के मंत्री चंद्रशेखर के रामचरित मानस पर बयान के बाद दोनों पार्टियों के नेता एक दूसरे से भिड़ गये हैं. खबर ये भी आयी कि कैबिनेट की बैठक में जब नीतीश कुमार ने चंद्रशेखर से उनके बयानों पर पूछताछ की तो चंद्रशेखर ने सीधा जवाब दे दिया कि हम बोलते रहेंगे. तेजस्वी ने भी चंद्रशेखर के बयान का समर्थन कर दिया।


इस खबर के बाद जेडीयू-राजद में घमासान और बढ़ा. आज भी दोनों पार्टियों के नेताओं के बीच एक दूसरे पर हमले की होड़ मची हुई है. ऐसी सियासी गहमागहमी के बीच नीतीश कुमार कह रहे हैं कि उन्हें कुछ पता नहीं. जानकारों की मानें तो नीतीश कुमार के पास चुप रहने के अलावा और कोई रास्ता नहीं बचा. इस बार के यू टर्न के बाद भाजपा से दोस्ती की सारी राहें बंद हो चुकी है. 


उधर, राजद के कई नेता खुलेआम उनकी बेईज्जती कर चुके हैं. पहले सुधाकर सिंह ने भरी कैबिनेट में उन्हें जवाब दे दिया था. अब चंद्रशेखर ने उन्हें जवाब दिया. दोनों मौकों पर तेजस्वी यादव ने या तो अपनी पार्टी के मंत्री का समर्थन किया या फिर चुप्पी साध ली. राजद के सुधाकर सिंह लगातार नीतीश कुमार पर निशाना साधे जा रहे हैं लेकिन राजद सुधाकर सिंह पर कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है. बेबस नीतीश के सामने चुपचाप ये सब देखने के सिवा शायद कोई रास्ता नहीं बचा.