ब्रेकिंग न्यूज़

Indian Railway : होली से पहले मिल सकती है राहत, पटना–दिल्ली समेत इस रूट पर 7 स्पेशल ट्रेनें बनेंगी अमृत भारत एक्सप्रेस; देखें पूरी लिस्ट Bihar Crime news: तू मेरी नहीं तो किसी और की भी नहीं… गर्लफ्रेंड कर रही थी किसी और से शादी, जयमाल स्टेज पर बॉयफ्रेंड ने मारी गोली OTT BAN : केंद्र सरकार का बड़ा एक्शन: 5 OTT प्लेटफॉर्म ब्लॉक, इस्तेमाल किया तो बुरा होगा अंजाम! Bihar Assembly : बिहार विधानसभा बजट सत्र का 17वां दिन: आज सदन में 185 सवालों पर आएगा जवाब, इन मुद्दों को लेकर विपक्ष कर सकता है हंगामा Bihar crime news : बारात जा रहे युवकों से लूट, 7-8 नकाबपोश बदमाशों ने की मारपीट कर मोबाइल-पर्स छीना Bihar Highway : पटना को जाम से राहत ! इस सिक्स लेन सड़क का काम जल्द शुरू, NHAI ने खोला टेंडर; पटना समेत 3 जिलों को जोड़ेगी रिंग रोड Land For Job Scam : लैंड फॉर जॉब केस मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट में आज अहम सुनवाई, लालू-राबड़ी हो सकते हैं पेश Patna Metro : पटना मेट्रो का बड़ा ट्रायल रन: आईएसबीटी से मलाही पकड़ी तक दौड़ेगी ट्रेन, मार्च में शुरू होगा परिचालन Patna News : पटना चाणक्य लॉ कॉलेज के LLM छात्र की संदिग्ध मौत, हॉस्टल में रूम से लव लेटर भी बरामद; मां ने जताई यह आशंका Patna Smart City : पटना में बनेगी 14 लेन की सबसे चौड़ी सड़क, सगुना मोड़ से रूपसपुर नहर तक दिखेगा बदला -बदला नजारा

नीतीश बोले.. सदन बहुमत और नियमों से चलता है, जोर-जबरदस्ती से लोकतंत्र नहीं चलता

नीतीश बोले.. सदन बहुमत और नियमों से चलता है, जोर-जबरदस्ती से लोकतंत्र नहीं चलता

24-Mar-2021 12:31 PM

PATNA : बिहार विधानसभा उपाध्यक्ष पद पर जेडीयू विधायक महेश्वर हजारी के निर्वाचन के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सदन को संबोधित किया है. महेश्वर हजारी के निर्वाचन की घोषणा होने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खुशी जताई है. नीतीश कुमार ने कहा कि जिन लोगों ने उपाध्यक्ष पद पर सामने से उम्मीदवार खड़ा किया वह आज सदन से गायब है. 

सत्ता पक्ष की तरफ से महेश्वर हजारी के पक्ष में कुल 4 प्रस्ताव आए थे, जबकि विपक्ष ने अपने उम्मीदवार के लिए 6 प्रस्ताव रखे थे. लेकिन आज सदन में उनकी गैरमौजूदगी बता रही है कि बहुमत को लेकर उनके दिमाग में भी स्थिति स्पष्ट है.

नीतीश कुमार ने मंगलवार को विधानसभा में हुई घटना का जिक्र करते हुए एक बार फिर सदन में अफसोस जताया. नीतीश कुमार ने कहा कि सदन ब.हुमत और नियमों से चलता है ना कि जोर जबरदस्ती से. मुख्यमंत्री ने कहा कि जो लोग भी सदन में इस तरह का व्यवहार कर रहे हैं वह अपना नुकसान कर रहे हैं उन्होंने कहा कि पता नहीं ऐसे लोगों के कौन सलाहकार हैं जो उन्हें अपना ही नुकसान करने की सलाह दे रहे हैं.