ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime : नशे की लत ने उजाड़ दिया पूरा परिवार—पहले मां को पीटा, फिर बेटे ने खुद दे दी जान! Best River Rafting in India: तेज़ धार, ऊंचे पहाड़ और यादगार एडवेंचर... रिवर राफ्टिंग के लिए बेस्ट हैं ये 5 लोकेशन्स Bihar Energy News : बिहार में इस सरकारी कंपनी का जल्द आएगा IPO, ऑफिसर ने किया कन्फर्म; NSE में होगी लिस्टिंग ‘NDA ने चुनाव जीतने के लिए 125 यूनिट फ्री बिजली का 'झुनझुना' थमाया’, विद्युत दरों में बढ़ोतरी पर भड़के मुकेश सहनी ‘NDA ने चुनाव जीतने के लिए 125 यूनिट फ्री बिजली का 'झुनझुना' थमाया’, विद्युत दरों में बढ़ोतरी पर भड़के मुकेश सहनी Ganga Aarti : बिहार में बनारस जैसा नजारा! पटना के घाटों पर शुरू होगी भव्य गंगा महाआरती, जानिए कब और कहां क्या आपका चेहरा भी धूप में रहने से पड़ गया है काला? बिना पार्लर जाए अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय और लौटाएं त्वचा की खोई हुई निखार बड़ा ऐलान: अगली कैबिनेट में डॉक्टरों के प्राइवेट प्रैक्टिस पर लगेगी रोक, कई मेडिकल कॉलेजों को PPP मोड पर लाने की तैयारी..पॉलिसी बनाने पर काम शुरू, बड़े डॉक्टरों से मांगा गया सहयोग Census 2026 : अब सरकार जानेगी आपकी हर आदत, लिव-इन कपल्स को भी मिलेगा शादीशुदा दर्जा! घर में कितना अनाज यह भी बताना होगा इश्क, इंतकाम और कत्ल… ‘लेडी किलर’ की सनसनीखेज दास्तान, बिहार में दादा-पोती की हत्या का सच उजागर

Home / news / कोरोना के आगे सब फेल, सदन में बोले नीतीश.. पता नहीं कब किसे...

कोरोना के आगे सब फेल, सदन में बोले नीतीश.. पता नहीं कब किसे हो जाये

03-Aug-2020 01:47 PM

PATNA : बिहार में कोरोना के हालात को लेकर राज्य विधानमंडल के मानसून सत्र के दौरान चर्चा हुई। विधान परिषद में इस मसले पर काफी देर तक के चर्चा हुई। सरकार की तरफ से पहले स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने आंकड़े रखें और उसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार में विस्तार से जवाब दिया। सदन में बोलते हुए मुख्यमंत्री ने साफ तौर पर कहा कि कोरोना कब किससे कहां हो जाए यह नहीं कहा जा सकता। नीतीश कुमार ने कहा कि आज देश के बड़े से बड़े लोग और आम लोगों को कोरोना अपनी जद में ले रहा है और पता नहीं कब किस को संक्रमित कर दे। 


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि सरकार कोरोना से मुकाबले के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग और आपदा प्रबंधन विभाग साथ मिलकर लगातार इस महामारी का मुकाबला कर रहे हैं। राज्य के अंदर हर तरह की टेस्टिंग बढ़ाई गई है राज्य में अब जल्द ही 50000 लोगों का प्रतिदिन टेस्ट भी कराया जाएगा लेकिन फिर भी कई लोग सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं। नीतीश कुमार ने कहा कि जिन लोगों को सही जानकारी नहीं दे रहे हैं नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का नाम लिए बगैर नीतीश कुमार ने कहा कि जिन्हें बयानबाजी के जरिए मीडिया में बने रहना है वह अपने काम में लगे रहे सरकार अपना काम कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री तक कोरोना से संक्रमित हो गए। बिहार विधान परिषद के सभापति कोरोना पॉजिटिव निकल गए।




मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार एक साथ दो आपदाओं का सामना कर रहा है एक तरफ करो ना जैसी महामारी है तो वहीं दूसरी तरफ बाढ़ जैसी प्राकृतिक विपदा लेकिन सरकार इन चुनौतियों में जनता के बीच खड़ी है. नीतीश कुमार ने कहा कि कोरोना जैसी महामारी अकेले बिहार में नहीं आई है लेकिन बावजूद इसके लोग यही राजनीति कर रहे हैं. बिहार सरकार और स्वास्थ्य विभाग लगातार कोरोना के मरीजों को हर संभव स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने के लिए लगा हुआ है. स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने सरकार के तरफ से मंगल पांडे ने कहा कि हम कोरोना का खुद अस्पतालों का मुआयना कर रहे हैं लेकिन नेता प्रतिपक्ष के बयान बाजी कर रहे हैं. बाढ़ में जाकर चेहरा चमकाने वाले नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को जो का हाल-चाल भी जाकर लेना चाहिए.