गोपालगंज में अधूरा नाला बना जानलेवा, ठेकेदार की लापरवाही से लोग परेशान मुजफ्फरनगर में एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, सामूहिक आत्महत्या की आशंका ई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाब ई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाब फोटो से बनाई अश्लील रील… फिर शुरू हुआ ब्लैकमेल का खेल, 5 लाख और गहनों की मांग से दहशत में महिला नालंदा हादसे पर VIP चीफ मुकेश सहनी ने जताया दुख, घटना के लिए प्रशासनिक कुव्यवस्था को बताया जिम्मेवार नालंदा हादसे पर VIP चीफ मुकेश सहनी ने जताया दुख, घटना के लिए प्रशासनिक कुव्यवस्था को बताया जिम्मेवार सीने पर हाथ लगाया, कपड़े फाड़े फिर… बिहार में महिला के साथ शर्मनाक हरकत; दो आरोपी गिरफ्तार 1 अप्रैल से पूरे बिहार में अतिक्रमण हटाओ अभियान: नो मैन्स लैंड पर होगा विशेष फोकस, सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश 1 अप्रैल से पूरे बिहार में अतिक्रमण हटाओ अभियान: नो मैन्स लैंड पर होगा विशेष फोकस, सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश
14-Apr-2023 02:45 PM
By First Bihar
PATNA: बीजेपी के खिलाफ तमाम विपक्षी दलों को एकजुट करने की मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मुहिम रंग लाने लगी है। तीन दिवसीय दौरे के दौरान दिल्ली में कांग्रेस समेत विपक्ष के तमाम बड़े नेताओं के साथ हुई बातचीत के बाद पटना पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज बड़ा एलान कर दिया है। सीएम नीतीश ने कहा है कि विपक्षी एकजुटता को लेकर 2024 के चुनाव में वे पूरे देश का दौरा करेंगे हालांकि नीतीश ने यह भी कहा कि उन्हें पीएम नहीं बनना है और वे सिर्फ विपक्ष को एजजुट करने की भूमिका निभाएंगे।
दरअसल, शुक्रवार को बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती के मौके पर जेडीयू कार्यालय में समारोह का आयोजन किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बड़ा एलान किया। नीतीश ने कहा कि विपक्षी एकजुटता को लेकर दिल्ली में बैठकर सभी दलों से बातचीत हो गई है। कांग्रेस समेत सभी विपक्ष दल सहमत हैं। एक बार चुनाव से पहले सब तय हो जाएगा तो पूरे देश का दौरा करेंगे। सीएम ने कहा कि 7 महीने से बात रुकी पड़ी थी लेकिन जब दिल्ली बुलावा आया और दिल्ली गए तो सब लोग से बात हुई।
इस दौरान नीतीश ने बीजेपी पर भी हमला बोला और कहा कि दिल्ली में जो लौग बैठे हैं उनको काम से नहीं सिर्फ प्रचार से मतलब है और केवल इतिहास को बदलने की कोशिश में लगी है। आजादी की लड़ाई से उन्हें कोई मतलब था? आज कुछ से कुछ बोलते हैं। हम लोग कुछ कुछ करते हैं तो वो लोग भी कुछ-कुछ हम लोग पर बोलते रहता है। सब ने कहा कि हम बहुत अच्छा किए अलग हो गए। नीतीश ने कहा कि सब लोगों से बात हो गई हम सब तैयार हैं और बहुत जल्दी और ज्यादा से ज्यादा पार्टियां एकजुट होंगी। कांग्रेस की पार्टियों से भी ज्यादा बात हो गई है सब सहमत हैं।
उन्होंने कहा कि सीपीआई-सीपीएम से भी बात हो गई है।आगे भी बहुत लोगों से बात होना है और सब एक दूसरे के साथ बात कर रहे हैं। जितने लोग एक साथ एग्री हो जाएंगे उन सब को एक साथ बैठ जाना है और क्या करना है, यह तय करना है। कहां कितने लोग लड़ेंगे यह तय करना है और पूरा देश का दौरा करते रहेंगे तब बीजेपी वालों को पता चल जाएगा।