मुंगेर में करोड़ों की लागत से बना विद्युत शवदाह गृह बंद, लोग खुले में अंतिम संस्कार करने को मजबूर इश्क बना मौत का जाल… बेटी के प्यार से भड़के पिता ने रची खौफनाक साजिश, जंगल में लटका मिला प्रेमी जोड़ा गोपालगंज: कृष्णा सिंह हत्याकांड का खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार अब नहीं मिलेगा ‘रेटॉल पेस्ट’… बिहार सरकार का बड़ा फैसला, ऑनलाइन-ऑफलाइन बिक्री पर पूरी तरह रोक नीतीश कुमार का नया आशियाना: 7 सर्कुलर रोड स्थित आवास का लिया जायजा Bihar News: संदिग्ध हालात में युवक का शव बरामद, कनौजी स्टेडियम के पास मिली लाश; जांच में जुटी पुलिस अब मिनटों में तय होगा सफर, बख्तियारपुर से मोकामा तक बदलने वाली है तस्वीर पति के बाद अब ससुर की जिम्मेदारी? हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, जानिए किन हालात में मिलेगा गुजारा भत्ता पटना सिटी में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का भंडाफोड़, अवैध रिफिलिंग करते एक गिरफ्तार कांग्रेस जिलाध्यक्ष की लिस्ट में यादवों और ब्राह्मणों का दबदबा, भूमिहार राजपूत पर भारी
03-Sep-2022 06:27 PM
PATNA: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज अपनी पार्टी के नेताओं के सामने ऐसा दावा कर दिया जैसा देश में किसी विपक्षी नेता ने नहीं किया था. नीतीश कुमार ने दावा कर दिया कि वे 2024 में बीजेपी को 50 सीटों पर सिमटा देंगे. अपनी पार्टी की बैठक में नीतीश ने ये भी कहा कि बीजेपी बिहार में माहौल बिगाड़ने की कोशिश में लगी है औऱ इसी महीने अमित शाह के बिहार दौरे का मकसद भी यही है।
बीजेपी को 50 सीटों पर सिमटा देंगे
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज अपनी पार्टी जेडीयू की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में बोलते हुए कहा कि वे बीजेपी के खिलाफ पूरे देश में विपक्षी पार्टियों को एकजुट करने के काम पर लग गये हैं. नीतीश ने कहा- 2024 चुनाव में अगर सभी विपक्षी दल मिलकर चुनाव लड़ें तो भाजपा 50 सीटों पर आ जाएगी. मैं इसी अभियान में लगा हुआ हूं. चार दिन पहले ही तेलगांना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव से बात हुई है. विपक्षी पार्टियों के कई औऱ नेताओं से टेलीफोन पर बातचीत हो रही है. जल्द ही उन सबसे मिलकर विपक्षी पार्टियों को एकजुट करने का अभियान शुरू करूंगा।
अमित शाह माहौल बिगाड़ने आ रहे हैं
देश के गृह मंत्री अमित शाह इसी महीने बिहार के सीमांचल दौरे पर आ रहे हैं. नीतीश ने कहा कि दशहरा के मौके पर अमित शाह का सीमांचल दौरे पर आने का मतलब क्या है. बिहार के मुख्यमंत्री ने अपनी पार्टी के नेताओं से कहा कि वे दो सालों तक सतर्क रहें. बीजेपी बिहार में माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर सकती है. जेडीयू के नेताओं को बीजेपी की हर साजिश को रोकने के लिए तैयार रहना चाहिये.
जेडीयू नेताओं की बैठक में नीतीश ने कहा कि बीजेपी ने उनके बूते बिहार में अपनी पैठ बनायी है. 2019 के लोकसभा चुनाव में जेडीयू के कारण बीजेपी को बिहार में सीटें आयीं. लेकिन 2020 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने धोखा दिया. जेडीयू के लोगों ने तो बीजेपी को वोट दे दिया लेकिन बीजेपी ने अपने वोट दूसरी जगह ट्रांसफर करा दिया. बीजेपी के धोखे के कारण ही जेडीयू को 43 सीटें आयीं.
नीतीश ने कहा कि अब वे बीजेपी की नफरत औऱ तनाव वाली राजनीति का जवाब देने के लिए मैदान में उतर चुके हैं. सीएम ने अपनी पार्टी के नेताओं को कहा-आप लोग जानते ही हैं कि मैं जिस काम में लग जाता हूं उसे पूरा करके ही छोड़ता हूं. अब बीजेपी को सत्ता से बाहर करके ही रहूंगा.