ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Road Project : बिहार के गांवों की सड़क होगी चकाचक, सरकार ने तैयार किया ख़ास प्लान; जानिए क्या है पूरा अपडेट Bihar Assembly : बिहार विधानसभा बजट सत्र का 18वां दिन: CAG रिपोर्ट के साथ 6 बड़े संशोधन विधेयक सदन में होंगे पेश; जानिए आज का पूरा रूटीन Bihar Ration Card : बिहार में e-KYC की डेडलाइन तय, राशन कार्ड से नाम कटा तो इन 7 योजनाओं का नहीं मिलेगा लाभ Bihar News : बिहार में बच्चा चोरी की अफवाह फैलाने वालों पर सख्त एक्शन, थानों को 24 घंटे में FIR दर्ज करने का निर्देश Patna University : पटना यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव में हिंसा, बीएन कॉलेज में जमकर चलें रॉड-हॉकी स्टिक; वीमेंस कॉलेज में भी हुई भिडंत; जानिए क्या है नया अपडेट Shiv Circuit Bihar : बिहार में तैयार हो रहा शिव सर्किट, हरिहरनाथ, उगना महादेव समेत लिस्ट में इन मदिरों का नाम भी लिस्ट में शामिल; यहां देखें पूरी सूची Bihar DTO : चालान में बड़ी राहत: बिहार ट्रांसपोर्ट विभाग ने नियम में किया बड़ा बदलाव, मोबाइल चालान सिस्टम भी अपडेट Bihar weather : होली से पहले बदला बिहार का मौसम: रंगों के त्योहार पर चढ़ेगी गर्मी की झलक मोतिहारी में अवैध तेल कटिंग का भंडाफोड़, 9100 लीटर थिनर के साथ टैंकर का चालक गिरफ्तार मधुबनी में अपहरण के बाद नाबालिग से दुष्कर्म मामला, 13 साल पुराने केस में आजीवन कारावास की सजा

नीतीश बिहार के सबसे कमजोर मुख्यमंत्री, तेजस्वी बोले.. उनके मंत्री का बेटा वसूली कर रहा है

नीतीश बिहार के सबसे कमजोर मुख्यमंत्री, तेजस्वी बोले.. उनके मंत्री का बेटा वसूली कर रहा है

16-Mar-2021 10:50 AM

PATNA :नीतीश सरकार में मंत्री जी के परिवार वालों की इन दिनों बल्ले बल्ले है. मंत्री मुकेश साहनी के भाई संतोष साहनी के सरकारी कार्यक्रम में जाने का मामला अभी पूरी तरह ठंडा भी नहीं हुआ कि बिहार सरकार के पीएचईडी मंत्री रामप्रीत पासवान का मामला गरमा गया है. 

रामप्रीत पासवान के बेटे दीपक कल्याण उर्फ छोटू नल जल योजना की जांच करने गई विभागीय टीम में शामिल होकर गए थे. जिसे लेकर तेजस्वी यादव ने बिहार सरकार पर हमला बोला है. 

तेजस्वी ने ट्वीट कर लिखा कि 'बिहार के अब तक के सबसे कमजोर मुख्यमंत्री के नेतृत्व में सबसे कमजोर लुंज-पुंज सरकार चल रही है. कभी एक मंत्री का भाई सरकारी योजनाओं का उद्घाटन करने पहुँचता है कभी दूसरे मंत्री का बेटा वसूली के लिए योजनाओं की जांच करने पहुंच रहा है. नीतीश जी ने बिहार का मज़ाक बना कर रख दिया है.'

बता दें कि पूरा मामला पूर्णिया जिले के रुपौली का है. यहां नल जल योजना की जांच करने के लिए विभागीय टीम पहुंची थी लेकिन इस टीम के साथ-साथ मंत्री जी के बेटे दीपक कल्याण भी पहुंच गए. मंत्री पुत्र की तस्वीर जांच टीम के साथ वायरल हुई और उसके बाद मंत्री रामप्रीत पासवान इस मामले पर घिरते नजर आ रहे हैं. हालांकि पीएचईडी मंत्री डॉक्टर रामप्रीत पासवान ने कहा है कि मैं पूर्णिया खुद भी गया था। मेरे साथ मेरे बेटे और पीएस भी थे। योजना की समीक्षा मैंने खुद की मंत्री जी ने सफाई देते हुए कहा है कि उनके ड्राइवर की तबीयत खराब थी लिहाजा बेटे को साथ लेकर गए थे.उन्होंने इस मामले पर उठ रहे सवालों को बेबुनियाद बताया है.