Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार 22,771 सिपाही बहाली के लिए सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन जारी, CSBC ने दी यह चेतावनी मुशहरी में जन संवाद में फूटा जनाक्रोश: विधायक बेबी कुमारी ने दिया अल्टीमेटम, भ्रष्टाचार बंद करो वरना होगी कार्रवाई मुजफ्फरपुर: कल इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, मेंटेनेंस को लेकर विभाग ने जारी किया अलर्ट लाइव रिपोर्टिंग के दौरान पत्रकार पर मिसाइल हमला, बाल-बाल बची जान, देखिये वायरल वीडियो
21-Nov-2023 01:58 PM
By First Bihar
PATNA : नीतिश बाबू हम बार-बार आपको कहते हैं कि हम आपका पैर पकड़ते हैं। अब आप बिहार को मुक्ति दीजिए। अब आपसे बिहार संभाल नहीं रहा है। यह बातें बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कही है। उन्होंने यह बातें बिहारमें बढ़ते अपराधिक घटनाओं को लेकर कही है। उन्होंने लखीसराय और गोप्लागंज मामले को लेकर सरकार को आड़े हाथ लिया है।
दरअसल, बिहार में बढ़ते अपराध के मामले को लेकर जब भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी से सवाल किया गया उन्होंने कहा कि - बिहार में शराब माफिया बालू माफिया और जमीन माफिया ही सरकार चला रहे हैं। इन लोगों में से जिसका जब मन करता है तब दो गोली दाग देता है। आप खुद देख सकते हैं लखीसराय में एक ही परिवार के अच्छे-अच्छे लोगों पर गोली चला जिसमें चार लोगों की मौत हो गई। बेगूसराय और वैशाली में भी गोली चला।
वहीं, सरकार भले कितने भी शराबबंदी की बात कर लें। लेकिन इसके बावजूद आज शराबबंदी का क्या हाल है वह किसी से छुपा हुआ नहीं है। गोपालगंज और सीतामढ़ी में यह चीज देखने को मिल सकती है। आज शराब पूरे बिहार में खुल्लम-खुल्ला तरीका से मिल रहा है। हमारी प्रतिनिधि मंडल की टीम लखीसराय और गोपालगंज जा रही है वहां जाकर मामले की जांच करेगी। लेकिन यह दुर्भाग्य है और नीतीश कुमार से मैं फिर कहता हूं और पैर पकड़ता हूं कि आप बिहार की गद्दी छोड़ दीजिए।
उधर, सम्राट चौधरी नीतीश कुमार को इलाज करवाने की सलाह देते हुए कहा कि सबसे पहले आप विशेष तौर पर अपना इलाज करवा लीजिए स्वस्थ हो जाइए उसके बाद भारतीय जनता पार्टी तो खड़ी है आपसे लड़ने के लिए। लेकिन आप पूरी तरह स्वस्थ रहिए तभी न लड़ेंगे और यही कामना करता हूं कि आप पूरी तरह स्वस्थ हो जाइए।