होली को लेकर एक्शन में पुलिस, सिविल ड्रेस में शराब तस्करों के ठिकानों पर कर रही रेड, जमुई में बाप-बेटे को दबोचा बिहार में अपराधियों का तांडव: समस्तीपुर में ज्वेलरी शॉप में करोड़ों की लूट, फायरिंग करते फरार हुए अपराधी प्रेमचंद रंगशाला में ‘सरगम’ की गूंज: श्रैफिकुलम विद्या बोधि स्कूल का भव्य वार्षिक समारोह Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने ‘प्रेग्नेंट करो और पैसे कमाओ’, बिहार में साइबर अपराधियों का हैरान करने वाला ऑफर; युवकों को भेजते थे हॉट महिलाओं की तस्वीर ‘प्रेग्नेंट करो और पैसे कमाओ’, बिहार में साइबर अपराधियों का हैरान करने वाला ऑफर; युवकों को भेजते थे हॉट महिलाओं की तस्वीर चलती कार में लगी आग, दो लोग झुलसे, स्थानीय लोगों की सूझबूझ से टली बड़ी घटना होली पर कोलकाता और नई दिल्ली के लिए स्पेशल ट्रेनें, यात्रियों को बड़ी राहत Bihar News: नए सत्र में बिहार के पांच सौ से अधिक मॉडल स्कूलों में शुरू होगी पढ़ाई, NEET-JEE की तैयारी पर फोकस
07-May-2023 12:47 PM
By First Bihar
PATNA : देश में आगामी साल में लोकसभा का चुनाव होना है। इस चुनाव को लेकर सत्तारूढ़ दल और विपक्ष में बैठी पार्टी अपने तरीके से तैयारी में जुट गयी है। जहां विपक्ष के तरफ से लोकसभा के लिए एकुजटता बनाने की कोशिश की जा रही है तो वहीं भाजपा का कहना है कि देश में तीसरी बार मोदी की सरकार बनने वाली है। वहीं, इस चुनाव को लेकर बिहार की राजनीतिक सरगर्मी तेज है। इसी कड़ी में भाजपा नेता और केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि , लोकसभा में महागठबंधन शून्य पर सिमटने वाली है।
दरअसल, भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री बिहार पहुंचे तो उनसे यह सवाल किया गया कि, नीतीश कुमार अब विपक्षी एकता की मुहिम को लेकर अब नवीन पटनायक से मिलने जा रहे हैं और दावा कर रहे हैं कि भाजपा का इस बार बुरा हाल होने वाला है। जिसके जवाब में उन्होंने कहा कि, पिछली बार एनडीए ने राज्य में 40 सीटों में से 39 पर जीत हासिल किया था। इस बार हमलोग सभी यानी 40 सीटों पर बहुमत लाने वाले हैं।
इसके आगे नित्यानंद राय ने कहा कि, जो पार्टी अपने दम पर एक सांसद नहीं बना नहीं सकती है वो दावा कर रही है भाजपा को चुनाव हारने का इससे बड़ा हास्यास्पद चीज़ क्या हो सकता है। नीतीश कुमार और महागठबंधन को यह अच्छी तरह से समझ लेना चाहिए कि देश में तीसरी बार भाजपा की सरकार 2024 में पूर्ण बहुमत से बनने वाली है। उनकी विपक्षी एकता में कोई दम नहीं है, वो लोग बस यूँ ही घूम रहे हैं।