Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट में SIR प्रक्रिया पर अहम सुनवाई, 32 साल बाद वकील के रूप में दिखेंगी सीएम ममता बनर्जी Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट में SIR प्रक्रिया पर अहम सुनवाई, 32 साल बाद वकील के रूप में दिखेंगी सीएम ममता बनर्जी बिहार में बड़ा रेल हादसा टला: चलते-चलते अचानक दो भागों में बंट गई मालगाड़ी, बेपटरी होने से बची Bullet Train: बुलेट ट्रेन से बदल जाएगी बिहार की तस्वीर, नई कनेक्टिविटी और रोजगार के खुलेंगे द्वार; इन जिलों को होगा सीधा लाभ Bullet Train: बुलेट ट्रेन से बदल जाएगी बिहार की तस्वीर, नई कनेक्टिविटी और रोजगार के खुलेंगे द्वार; इन जिलों को होगा सीधा लाभ Top Five Tourist Place: 50 की उम्र से पहले घूमने लायक हैं यह 5 अद्भुत जगहें, जाकर घूम आइए.. बदल जाएगा नजरिया Top Five Tourist Place: 50 की उम्र से पहले घूमने लायक हैं यह 5 अद्भुत जगहें, जाकर घूम आइए.. बदल जाएगा नजरिया Bihar News: अब बिहार में बनेंगे AK47 से लेकर कई तरह के अत्याधुनिक हथियार, डिफेंस कॉरिडोर और सेमीकंडक्टर पार्क का एलान Bihar News: अब बिहार में बनेंगे AK47 से लेकर कई तरह के अत्याधुनिक हथियार, डिफेंस कॉरिडोर और सेमीकंडक्टर पार्क का एलान Bihar News: बिहार की धरती पर पहली बार टिशु कल्चर तकनीक से होगी केसर की खेती, इस यूनिवर्सिटी ने हासिल किया पेटेंट
30-Oct-2019 06:45 AM
DELHI : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज दूसरी बार जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद को संभालेंगे। दिल्ली में आयोजित पार्टी की राष्ट्रीय परिषद की बैठक में उनकी ताजपोशी की जाएगी। सीएम नीतीश मंगलवार को ही दोपहर बात पटना से दिल्ली पहुंच गए थे। राष्ट्रीय परिषद की बैठक में शामिल होने के लिए बिहार से राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों के साथ-साथ अन्य राज्यों के प्रतिनिधि पहुंच चुके हैं।
राष्ट्रीय परिषद की बैठक में नीतीश कुमार के निर्विरोध निर्वाचित होने का अधिकारिक तौर पर ऐलान किया जाएगा, जिसके बाद वह राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद संभालेंगे। पार्टी की मौजूदा राष्ट्रीय परिषद की यह अंतिम बैठक होगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर नीतीश की ताजपोशी के बाद वह नए राष्ट्रीय परिषद के गठन के लिए अधिकृत कर दिए जाएंगे। राष्ट्रीय परिषद की बैठक में बिहार के साथ साथ कुल 10 राज्यों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। इनमें झारखंड, पश्चिम बंगाल, दिल्ली, छत्तीसगढ़, नागालैंड, मणिपुर, अरुणाचल, लक्ष्यदीप, दादरा नगर हवेली के प्रतिनिधि शामिल हैं।
राष्ट्रीय परिषद की बैठक में तकरीबन 300 सदस्यों के बीच नीतीश कुमार पार्टी की आगामी रणनीति को लेकर अपनी बात रखेंगे। जिन राज्यों में जनता दल यूनाइटेड अब तक संगठन विस्तार नहीं कर सकता है उन राज्यों में कैसे काम किया जाए इसके लिए नीतीश अपना विजन देंगे।