ब्रेकिंग न्यूज़

विवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह Bihar News: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र को भी धनवान बना दिया, छह ठिकानों पर रेड में जमीन के 25 डीड मिले, चाय बगान से लेकर नर्सिंग होम और भी बहुत कुछ.... सुकृष्णा कॉमर्स एकेडमी का कार्यक्रम: ‘प्रतिभा सम्मान समारोह सह ओरिएंटेशन प्रोग्राम 2026’ का भव्य आयोजन “तुमसे सुंदर तो मेरी कामवाली है…” SHO का महिला के साथ अभद्र व्यवहार, वायरल ऑडियो से मचा हड़कंप मुजफ्फरपुर: सादे लिबास में पुलिस की पैनी नजर, हथियार सहित युवक गिरफ्तार बिहार में अपराधियों का तांडव जारी: ऑटो चालक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या मुंगेर में करोड़ों की लागत से बना विद्युत शवदाह गृह बंद, लोग खुले में अंतिम संस्कार करने को मजबूर इश्क बना मौत का जाल… बेटी के प्यार से भड़के पिता ने रची खौफनाक साजिश, जंगल में लटका मिला प्रेमी जोड़ा गोपालगंज: कृष्णा सिंह हत्याकांड का खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार अब नहीं मिलेगा ‘रेटॉल पेस्ट’… बिहार सरकार का बड़ा फैसला, ऑनलाइन-ऑफलाइन बिक्री पर पूरी तरह रोक

Home / news / अपने इगो में बिहार को बर्बाद कर रहे नीतीश: नीति आयोग की बैठक...

अपने इगो में बिहार को बर्बाद कर रहे नीतीश: नीति आयोग की बैठक में सीएम के नहीं शामिल होने पर बरसे सम्राट, बताया कौन है राष्ट्र और राज्य विरोधी

27-May-2023 02:54 PM

By VISHWAJIT ANAND

PATNA: दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में नीति आयोग की 8वीं बैठक आयोजित की जा रही है। नीति आयोग की इस बैठक में सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को शामिल होना था लेकिन गैर बीजेपी शासित राज्यों के कई मुख्यमंत्रियों ने इस बैठक से दूरी बना ली। बिहार से भी इस बैठक में न तो मुख्यमंत्री शामिल हुए और ना ही राज्य सरकार का कोई प्रतिनिधि ही इस बैठक में पहुंचा। इसको लेकर अब सियासत शुरू हो गई है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा है कि नीतीश कुमार अपनी इगो के कारण बिहार को बर्बाद कर रहे हैं।


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बैठक में शामिल नहीं होने पर सम्राट चौधरी ने जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार राज्य की चिंता छोड़ अपने इगो पर बिहार को ले जा रहे हैं। नीति आयोग की बैठक में कोई सीएम नहीं जाते हों तो यह बिहार और देश को शर्मशार करने वाली घटना है। यह दुर्भाग्य है कि नीतीश कुमार बिहार मुख्यमंत्री हैं। सम्राट चौधरी ने कहा कि बीजेपी स्पष्ट तौर पर मानती है कि नीति आयोग की बैठक जो सीएम नहीं गए वे राष्ट्र और राज्य विरोधी है। उन्होंने कहा कि नीतीश को ट्रिपल सी से कोई मतलब नहीं। 


बता दें कि नई दिल्ली के प्रगति मैदान में नए कन्वेंशन सेंटर में नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल की आठवीं बैठक चल रही है। पीएम नरेंद्र मोदी इस बैठक की अध्यक्षता कर रहे हैं। इस बैठक का विषय 'विकसित भारत @2047: रोल ऑफ टीम इंडिया' है। नीति आयोग की बैठक में 8 मुख्यमंत्री शामिल नहीं हुए हैं। जिसमें ममता बनर्जी, नीतीश कुमार, तेलंगाना के के सीएम केसीआर, एमके स्टालिन, अशोक गहलोत और केरल के पिनाराई विजयन हैं। वहीं दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब के भगवंत मान ने सीधे तौर पर बैठक का बहिष्कार कर दिया है।