BPL solar panel : बिहार में बीपीएल परिवारों के लिए बड़ी राहत! घर की छत पर अब फ्री सोलर पैनल, जानें इसके लिए कब तक कर सकते हैं अप्लाई? इस साल अगर आपका भी है टॉपरों की लिस्ट में नाम, तो हो जाएंगे मालामाल: BSEB ने प्राइज मनी में किया बदलाव, जानिए अब कितनी मिलेगी राशि मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी Indian Railways : रेलवे में अब कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं! इस वजह से समय से पहले 6 अफसर को कर दिया रिटायर; पढ़िए पूरी खबर बाइक और ट्रक में जोरदार टक्कर: मेला से लौट रहे तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत, इलाके में कोहराम Bihar Road : बिहार के इस इलाके के लोगों की बदलेगी किस्मत, देवघर जाना हुआ आसान; यात्री और व्यापारियों के लिए बड़ी राहत! क्या आपका भी इस बैंक में है खाता? तो कर लें यह काम, नहीं तो बंद हो जाएगा अकाउंट खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया
22-Dec-2019 03:01 PM
DESK : भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का निर्णायक मुकाबला कटक के बाराबती स्टेडियम में खेला जा रहा है. तीसरे मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज टीम को पहला झटका लगा है. वेस्टइंडीज की टीम ने 20 ओवर में 2 विकेट गंवाकर 70 रन बना लिए हैं. सीरीज का पहला मैच वेस्टइंडीज ने 8 विकेट से जीता था, जिसके बाद दूसरे वनडे में भारत ने मेहमान टीम को 107 रनों से हराकर शानदार वापसी की थी.
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया है. मेजबान टीम की सलामी जोड़ी रोहित शर्मा और लोकेश राहुल इस समय अपने शानदार फॉर्म में चल रहे हैं. रोहित ने सीरीज के दो मैचों में अब तक 36 और 159 रनों की पारी खेली है जबकि राहुल ने छह और 102 रनों की पारी खेली है. भारतीय टीम को इसी साल ऑस्ट्रेलिया के हाथों पांच मैचों की वनडे सीरीज में 2-3 से हार का सामना करना पड़ा था. अगर वेस्टइंडीज यह सीरीज अपने नाम कर लेता है, तो भारत को अपनी ही धरती पर लगातार दूसरी वनडे सीरीज हार जाएगा. इसलिए भारतीय टीम के ऊपर सीरीज पर कब्ज़ा जमाने का दबाव है.
भारतीय क्रिकेट टीम तीसरे वनडे को जीतकर वेस्टइंडीज के खिलाफ लगातार 10वीं द्विपक्षीय वनडे सीरीज अपने नाम करने उतरेगी. भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव हुआ है. दीपक चाहर चोटिल होने के कारण टीम से बाहर हुए हैं और उनकी जगह नवदीप सैनी को वनडे इंटरनेशनल में डेब्यू का मौका मिला है. वहीं, दूसरे मैच में शानदार हैट्रिक लेने वाले चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव इस मैच में भी अपने नाम एक और उपलब्धि हासिल करने के लिए तैयार हैं. कुलदीप ने अब तक वनड में 99 विकेट हासिल किए हैं और वह विकेटों का शतक लगाने से मात्र एक विकेट दूर हैं.