Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा Patna Airport : पटना एयरपोर्ट से बड़ा बदलाव! इस शहर के लिए पहली सीधी फ्लाइट शुरू, 4 साल बाद रात में फिर से उड़ान सेवा बहाल Bihar weather update : बिहार में आंधी-बारिश का तांडव! 34 जिलों में तबाही, 70 किमी/घंटा हवा से फसलें बर्बाद, बिजली गुल बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार
24-Mar-2024 11:13 AM
By HARERAM DAS
BEGUSARAI : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कथित शराब घोटाले में लगे आरोपों की वजह से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की गिरफ्त में हैं। जेल से ही सरकार चलाने का ऐलान कर चुके अरविंद केजरीवाल ने ईडी की गिरफ्त में ही मुख्यमंत्री के तौर पर पहला फैसला भी लिया है। उन्होंने एक नोट के जरिए दिल्ली सरकार के जल विभाग को लेकर एक आदेश जारी किया है। इसके बाद इस मामले में बेगूसराय सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने जोरादर हमला किया है।
गिरिराज सिंह ने कहा कि - निर्लज्जता और नैतिकता भी कोई चीज होती है। आज अरविंद केजरीवाल ने उन सारी नैतिकता की हद पार कर दी है। क्या संविधान निर्माता बाबा साहब आंबेडकर ने कभी सोचा होगा कि ऐसे कट्टर बेइमान आएंगे जो जेल से शासन चलाने की बात करेंगे। बाबा साहब आंबेडकर ने इसलिए कानून नहीं बनाया था।
गिरिराज सिंह ने कहा कि, अरविंद केजरीवाल दूसरे किसी की बात नहीं मानें। बस अपने पुरोधा लालू यादव और हेमंत सोरेन की तो बात मानें। लालू यादव और हेमंत सोरेन ने इस्तीफा दे दिया था,अपने अग्रज को देखें। यह नैतिकता की हद पार कर रहे हैं। लेकिन नैतिकता जब रहे तब तो नैतिकता की बात होगी।
उधर, केजरीवाल के सीएम बनने को लेकर बेगूसराय सांसद ने कहा कि- केजरीवाल केवल अन्ना हजारे को ढ़ाल बनाकर लोगों के आंख में धूल झोंक कर मुख्यमंत्री बने हैं। केजरीवाल नियम, कानून और नैतिकता सभी की हद को पार कर जेल से सरकार चलाने की बात कर रहे हैं, आदेश जारी कर रहे हैं। वहीं, पंजाब में शराब से लगातार हो रही मौत को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) पर गिरिराज सिंह ने कहा है कि यह शराब आप पार्टी को खा जाएगी। इस शराब के जहर से ही आप पार्टी खुद खत्म हो जाएगी।