ब्रेकिंग न्यूज़

घर से बुलाया, फिर गोलियों से भून डाला… मकई के खेत में मिला युवक का शव, 48 घंटे में तीसरी हत्या से दहशत BIHAR NEWS : वर्दी में रील बनाना पड़ा भारी! दारोगा को SP ने किया सस्पेंड, जानिए क्या है बिहार पुलिस का गाइडलाइंस कोल्ड स्टोरेज हादसे में बिहार के तीन मजदूरों की मौत, कई घायल, गांव में पसरा मातम BIHAR NEWS : 12th का रिजल्ट आने के बाद हैं Confuse? जानिए Bihar में College Admission का क्या है पूरा प्रोसेस वरना छूट सकती है सीट! प्यार, धोखा और खौफनाक साजिश… लेडी टीचर मर्डर केस में बड़ा खुलासा, जीजा ने ही करवाई हत्या BIHAR NEWS : नारियल में नहीं था पानी… और मच गया बवाल! ₹50 की बात पर 10 लोग घायल, 30 पर केस Bihar News: झगड़े के बाद उठाया खौफनाक कदम… तीन मंजिला मकान से कूदे पति-पत्नी, पति की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल Patna NEET Case : पटना NEET छात्रा कांड में बड़ा अपडेट: कोर्ट ने CBI से मांगी ताजा रिपोर्ट, 30 मार्च डेडलाइन Bihar News : डेडलाइन खत्म… अब हड़ताली राजस्व अफसरों की जाएगी नौकरी, लिस्ट हो रहा तैयार; दो दिन में हो जाएगा हिसाब -किताब BIHAR NEWS : बिहार में डिजिटल क्रांति! “बिहार वन” से घर बैठे मिलेंगी सभी सरकारी सेवाएं; इस महीने से होगी शुरुआत

Home / news / निर्देशक सावन कुमार टाक का हॉर्ट अटैक से निधन, लंबे समय से थे...

निर्देशक सावन कुमार टाक का हॉर्ट अटैक से निधन, लंबे समय से थे बीमार

25-Aug-2022 07:33 PM

DESK : प्रख्यात फिल्म निर्देशक सावन कुमार टाक का आज दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। बुधवार को सीने में तकलीफ की शिकायत के बाद उन्हे मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया था और गुरुवार को शाम चार बजे उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। सावन कुमार 86 साल के थे और अबतक 19 से अधिक फिल्मों को प्रोड्यूस कर चुके थे।


सावन कुमार के निधन के बाद फिल्मी दुनिया में शोक की लहर है। बता दें कि सावन कुमार ने सनम बेवफा, सौतन और साजन बिना सुहागन जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों का निर्देशन किया था।सावन कुमार ने अपनी फिल्मी करियर की शुरुआत साल 1972 में ‘गोमती के किनारे’ फिल्म से की थी। इसके अलावे वे एक अच्छे गीतकार भी थे। उन्होंने कई गानों के बोल लिखे थे जो लोगों ने काफी पसंद किया था। 


86 वर्षीय फिल्ममेकर सावन कुमार टाक लंबे समय से बीमार थे और उन्हे हार्ट का प्रोब्लम थी। फेफड़े में संक्रमण और सांस लेने में तकलीफ के कारण 22 अगस्त को उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सावन कुमार शादीशुदा नहीं थे। उनकी तीन बहनें और एक भाई हैं। सावन कुमार के निधन के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।