ब्रेकिंग न्यूज़

बकाया बिजली बिल नहीं चुकाया तो कटेगा कनेक्शन, बिहार में होली खत्म होते ही शुरू होगी कार्रवाई शादी के बाद रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की बड़ी पहल, 44 सरकारी स्कूलों में करने जा रहे बड़ा काम शादी के बाद रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की बड़ी पहल, 44 सरकारी स्कूलों में करने जा रहे बड़ा काम होली पर बदल गयी पटना मेट्रो की टाइमिंग! सुबह इस वक्त तक नहीं मिलेगी सुविधा, जानिए नया टाइम टेबल बिहार में तीर्थयात्रियों के लिए बड़ी सौगात: 60 धार्मिक स्थलों तक चलेंगी हाई-टेक बसें, इस तारीख से आवेदन शुरू Holi Special Trains: बिहार के इस स्टेशन से चलेंगी 15 होली स्पेशल ट्रेनें, देखिए.. पूरी लिस्ट Holi Special Trains: बिहार के इस स्टेशन से चलेंगी 15 होली स्पेशल ट्रेनें, देखिए.. पूरी लिस्ट बिहार में होली की पार्टी के दौरान खूनी संघर्ष, दोस्तों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग; गोली लगने से युवक की मौत होली को लेकर पटना के अस्पतालों में हाई अलर्ट, इमरजेंसी के लिए 85 से ज्यादा बेड रिजर्व; हेल्पलाइन नंबर जारी होली को लेकर पटना के अस्पतालों में हाई अलर्ट, इमरजेंसी के लिए 85 से ज्यादा बेड रिजर्व; हेल्पलाइन नंबर जारी

निर्वाचन आयोग की टीम आज रांची में, विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर करेगी अधिकारियों के साथ चर्चा

17-Oct-2019 11:29 AM

RANCHI: झारखंड में इस साल के अंत तक विधानसभा का चुनाव होने वाला है. इसको लेकर आज भारत निर्वाचन आयोग की पांच सदस्यीय टीम रांची पहुंच रही है. 

टीम में आयोग के वरीय उपनिर्वाचन आयुक्त संदीप सक्सेना, उपनिर्वाचन आयुक्त सुदीप जैन के साथ इसीआई के सचिव अरविंद आनंद, डीजी मीडिया धीरेंद्र ओझा और डीजी एक्सपेंडिचर दिलीप शर्मा शामिल रहेंगे. रांची में दो दिनों तक मुख्य सचिव, गृह सचिव, डीजीपी, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, स्टेट पुलिस नोडल अफसर के साथ-साथ सभी जिलों के डीसी और एसपी के साथ विधानसभा चुनाव तैयारियों की समीक्षात्मक बैठक होगी.

चुनाव आयोग की टीम झारखंड के मान्यता प्राप्त राजनीति दलों के साथ बैठक करेगी. इस दौरान पार्टियों भी अपने सुझाव देगी, पॉलिटिकल पार्टियां चुनाव के बारे में अपने विचारों से अवगत कराएंगी. इस टीम द्वारा समीक्षा किए जाने के बाद मुख्य निर्वाचन आयुक्त रांची आएंगे. मुख्य निर्वाचन आयुक्त के वापस लौटने के बाद झारखंड विधानसभा चुनाव के तारीखों की घोषणा होगी.