ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान Patna PNG news : पटना में PNG कनेक्शन अटका ! पाइपलाइन पास, फिर भी गैस नहीं… जानिए क्या बनी सबसे बड़ी बाधा Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी

Home / news / नीरज चोपड़ा समेत 11 खिलाड़ियों को खेल रत्न, 35 अर्जुन पुरस्कारों का भी...

नीरज चोपड़ा समेत 11 खिलाड़ियों को खेल रत्न, 35 अर्जुन पुरस्कारों का भी ऐलान

27-Oct-2021 06:05 PM

DESK:  भाला फेंक का स्वर्ण पदक जीतने वाले एथलीट नीरज चोपड़ा सहित 11 खिलाड़ियों को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न अवार्ड के लिए चुना गया है। 11 खेल रत्न अवार्ड के अलावा 35 अर्जुन पुरस्कारों का भी ऐलान किया गया है। जिसमें टीम इंडिया के धुरंधर ओपनर शिखर धवन समेत 35 खिलाड़ियों का नाम शामिल है। 


टोक्यो ओलिंपिक में एथलीट नीरज चोपड़ा सहित 11 प्लेयर को इस साल के मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार के लिए चुना गया है। नीरज चोपड़ा के अलावे अलावे रवि दहिया,पीआर श्रीजेश,लवलीना बोरगोहेन,सुनील छेत्री,मिताली राज,प्रमोद भगत,सुमित अंतिल,अवनि लेखारा,कृष्णा नागर,एम नरवाल का नाम शामिल है। वहीं शिखर धवन समेत 35 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार के लिए चुना गया है।


टोक्यो ओलिंपिक और पैरालिंपिक में जलवा बिखेरने वाले कुछ अन्य खिलाड़ियों को भी देश के सबसे बड़े खेल सम्मान के लिए चुना गया है। महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज और फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री समेत 11 खिलाड़ियों को यह सम्मान दिया जाएगा।  इस बार ओलिंपिक और पैरालिंपिक खिलाड़ियों का जलवा रहा है। खेल रत्न देश में सबसे बड़ा खेल अवॉर्ड है। यह पहला मौका है जब एक साथ 11 खिलाड़ियों को खेल रत्न से सम्मानित किया जाएगा। 


पिछले साल 5 खिलाड़ियों को इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। नीरज चोपड़ा, मिताली राज, सुनील छेत्री के अलावा पहलवान रवि दहिया, बॉक्स लवलीना बोरगोहेन, हॉकी टीम के गोलकीपर पीआर श्रीजेश, बैडमिंटन खिलाड़ी प्रमोद भगत, भाला फेंक एथलीट सुमित अंतिल, निशानेबाज अवनी लेखरा, बैडमिंटन खिलाड़ी कृष्णा नागर और निशानेबाज एम नारवाल शामिल हैं। टोक्यो ओलिंपिक में देश का नाम रोशन करने वाले 4 मेडल विजेताओं को शामिल किया गया है।


जबकि टोक्यो पैरालिंपिक के 5 विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा।  राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों के लिए तैयार की गई कमेटी ने 11 खेल रत्न के अलावा 35 अर्जुन पुरस्कारों का भी ऐलान किया है। खेल रत्न देश में सबसे बड़ा खेल अवॉर्ड है। पहले यह भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के नाम पर था। नरेंद्र मोदी सरकार ने हाल ही में इसका नाम बदलकर मेजर ध्यानचंद खेल रत्न अवॉर्ड कर दिया था।