जमीन विवाद में भाइयों के बीच खूनी संघर्ष: एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल, आरोपी फरार Bihar News : जेल से निकलने को तैयार अनंत सिंह, बस एक कागज़ ने रोक दी रिहाई! जानिए कब बाहर आएंगे बाहुबली नेता और क्या है स्वागत की तैयारी Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान Patna PNG news : पटना में PNG कनेक्शन अटका ! पाइपलाइन पास, फिर भी गैस नहीं… जानिए क्या बनी सबसे बड़ी बाधा Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन
22-Feb-2020 10:54 AM
PATNA : नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव रविवार को अपनी बेरोजगारी यात्रा का आगाज करने वाले हैं। तेजस्वी की बेरोजगारी यात्रा के लिए पटना के वेटनरी ग्राउंड पर बड़े पैमाने पर तैयारी की गई है लेकिन उनकी इस यात्रा से पहले जेडीयू ने तेजस्वी की घेराबंदी तेज कर दी है। जेडीयू ने तेजस्वी यादव के लग्जरी बस को लेकर एक बार फिर से सवाल खड़े किए हैं।
जेडीयू नेता और बिहार सरकार के मंत्री नीरज कुमार ने तेजस्वी यादव और उनके सहयोगियों पर आर्थिक जालसाजी करने का आरोप लगाया है। मंत्री नीरज कुमार ने कहा है कि आरजेडी के पूर्व विधायक अनिरुद्ध यादव ने अपने पैसों से बस खरीदकर मंगल पाल नाम के व्यक्ति को दी। जिस मंगल पाल की बस पर तेजस्वी यादव बेरोजगारी हटाओ यात्रा करने वाले हैं उसे 2001 में इंदिरा आवास योजना का लाभ मिल चुका है। मंगल पाल की आर्थिक स्थिति ऐसी नहीं कि वह लग्जरी बस खरीदे। मंत्री नीरज कुमार ने कहा है कि मंगल पाल साक्षर भी नहीं है यह बात दस्तावेजों से साफ होती है। ऐसे में आर्थिक जालसाजी करते हुए तेजस्वी की यात्रा के लिए एक गरीब अति पिछड़े व्यक्ति का इस्तेमाल किया गया।
तेजस्वी यादव के लग्जरी बस को लेकर हमलावर मंत्री नीरज कुमार ने चुनौती दे डाली है कि अगर वह गलत बयानी कर रहे हैं तो तेजस्वी उनके खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज कराएं। नीरज कुमार ने आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह पर भी सवाल खड़े किए हैं। जगदानंद सिंह मंगल पाल के 70 लाख के टर्नओवर की बात कर रहे हैं जो सरासर गलत है। वे इस मामले में एक भ्रष्टाचारी के बेटे का साथ दे रहे हैं।