ब्रेकिंग न्यूज़

रेस्टोरेंट के बिल में छुपा ‘गैस चार्ज’? अब नहीं चलेगी मनमानी, ऐसे करें तुरंत शिकायत ए नीतीश जी, बिहार छोड़के काहे जात बानी..2030 तक रहे के बा, भोजपुर में बुजुर्ग और युवक ने मुख्यमंत्री को कर दिया भावुक सिकरहना नदी में दर्दनाक हादसा: शौच के दौरान फिसलकर डूबा 12 वर्षीय बालक, 6 घंटे बाद मिला शव देश के किसी भी व्यक्ति को वंदे मातरम से नफरत नहीं होनी चाहिए, छात्रावास के निरीक्षण के बाद बोले मंत्री लखिन्द्र कुमार रौशन Pradosh Vrat 2026: मार्च का आखिरी सोम प्रदोष व्रत कब? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और संपूर्ण पूजा विधि आरा सिविल कोर्ट धमाका केस में बड़ा फैसला: सभी दोषी बरी, फांसी की सजा भी रद्द रामनवमी के मौके पर पटना के कई इलाकों से डाकबंगला पहुंचेगी भव्य शोभा यात्रा, मंच पर नजर आएंगे टीवी के भगवान राम बिहार में गांजा की बड़ी खेप बरामद, पुलिस की भनक लगते ही तस्कर फरार; गाड़ी मालिक पर केस दर्ज पटना में रामनवमी की तैयारी पूरी, महावीर मंदिर की सुरक्षा ATS के हवाले Bihar News: घोटालेबाज अफसर को मिली सजा, अरबों की सरकारी राशि के खेल में थे शामिल, सृजन घोटाले में मिला यह दंड

Home / news / भोजपुरी इंडस्ट्री में घमासान, पवन सिंह के खिलाफ खड़े हुए निरहुआ, कहा -...

भोजपुरी इंडस्ट्री में घमासान, पवन सिंह के खिलाफ खड़े हुए निरहुआ, कहा - अक्षरा सिंह लड़ें, मैं उनके साथ हूँ

17-Aug-2019 06:32 PM

By 7

DESK : भोजपुरी फिल्मों (Bhojpuri Movie) के सुपर स्टार पवन सिंह (Pawan Singh) और एक्ट्रेस अक्षरा सिंह (Akshra Singh) का मामला इनदिनों काफी चर्चा में है. इसी बीच भोजपुरी के जुबली स्टार दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' (Nirahua) ने अक्षरा सिंह का साथ दिया है. उन्होंने कहा कि अक्षरा सिंह लड़ें. मैं उनके साथ हूँ. किसी के साथ अगर अन्याय होता है तो मैं उसके साथ खड़ा रहता हूँ. उन्होंने कहा कि अक्षरा का जैसा आरोप है कि अगर पवन सिंह (Actor Pawan Singh) ने कंपनी वालों को उन्हें काम देने से मना किया है. अगर ऐसा हुआ है तो यह बिल्कुल भी ठीक नहीं है. हम कंपनी को बैन कर देंगे. https://www.instagram.com/p/BxT-SI7AH8x/ एक टीवी इंटरव्यू में निरहुआ ने पवन और अक्षरा सिंह (Actress Akshra Singh) के विवाद पर बेबाकी से जवाब दिया. इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा कि भोजपुरी इंडस्ट्री में महिलाओं को बराबर का सम्मान मिलेगा. किसी भी अभिनेत्री के बिना फिल्म की कल्पना नहीं की जा सकती है. मूवी नहीं बन सकती है. आज देश की महिलाएं आगे बढ़ रही हैं. यह बहुत बड़ी बात है. अक्षरा सिंह को काम नहीं मिलने को लेकर निरहुआ ने कहा कि जिस कंपनी के ऊपर अक्षरा ने आरोप लगाया है. अगर उनके आरोप सही हैं तो हम सभी भोजपुरी इंडस्ट्री के लोग उस कंपनी को बंद करवा देंगे. कंपनी वाले से पूछना चाहिए कि क्या किसी के कहने पर, किसी के दबाव में आकर उनके गाने और मूवी को रिलीज नहीं कर रहे हैं. किसी भी कलाकार (Bhojpuri Actor/Actress) के साथ अगर कोई कंपनी ऐसा कर रही है तो हम सभी उसी को ही बैन कर देंगे. निरहुआ ने आगे बताया कि अगर कोई आरोप किसी पर लगा है तो उनसे सामने खड़ा होकर जवाब पूछना चाहिए. आरोप लगाने वाली और आरोपी दोनों से पूछना चाहिए. इसमें बाकि लोगों को अंदाज नहीं लगाना चाहिए. मैं पवन और अक्षरा दोनों के साथ काम करता आ रहा हूँ. बता दें कि अक्षरा ने पवन के ऊपर मर्डर की धमकी और मोबाइल पर अश्लील मैसेज भेजने का आरोप लगाया है. अक्षरा ने मुंबई के मलाड में स्थित मालवणी पुलिस स्टेशन में अभिनेता पवन सिंह के परिवार के पांच सदस्यों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने कई गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि पवन अपने भाइयों के माध्यम से उन्हें कई बार जान से मारने की धमकी दे चुके हैं. अक्षरा ने बताया कि वह पिछले एक साल से पवन की धमकियों और मानसिक प्रताड़ना से पीड़ित हैं. यह पहली बार नहीं है जब पवन के ऊपर इतने गंभीर आरोप लगे हैं. अक्षरा से पहले भोजपुरी (Bhojpuri) की मशहूर अभिनेत्री रानी चटर्जी (Rani Chatterjee) भी पवन के ऊपर जान से मारने की धमकी का आरोप लगा चुकी हैं.