ब्रेकिंग न्यूज़

मोदी सरकार "चींटी पर तोप चला रही हैं, आरजेडी सांसद का बड़ा बयान, कहा..बीमारी कैंसर की है और इलाज सिरदर्द का कर रहे है रेरा बिहार ने बिल्डरों को दी सख्त चेतावनी: अब अधूरे दस्तावेज़ पर नहीं होगा प्रोजेक्ट का रजिस्ट्रेशन पटना-गया के बीच एक जोड़ी पैसेंजर स्पेशल ट्रेन की शुरुआत, सभी स्टेशनों पर रुकेगी रेल यात्रियों को बड़ी राहत: बरौनी-नई दिल्ली और दरभंगा-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेनों के परिचालन अवधि में विस्तार सरकार की गलत नीतियों का खामियाजा देश भुगत रहा: मुकेश सहनी का केंद्र पर हमला chaiti chhath 2026: सूर्योपासना के दूसरे दिन छठ व्रतियों ने किया खरना पूजा, 36 घंटे की निर्जला व्रत की हुई शुरुआत सुकृष्णा कॉमर्स अकेडमी के बच्चों ने इंटर एग्जाम में लहराया परचम, लगातार दूसरी बार बने बिहार टॉपर अरवल को नीतीश ने दिया बड़ा तोहफा: 150 करोड़ रुपये से अधिक की योजनाओं का किया उद्घाटन-शिलान्यास जेल से छूटने के बाद बोले अनंत सिंह, 4 किलोमीटर दूर खड़े थे फिर भी मुझे फंसाया गया अब फेक खबरों का खेल खत्म! गूगल का यह जबरदस्त टूल बताएगा सच और झूठ की पूरी कहानी, जानिए नया अपडेट

Home / news / विधायक ने अपनी कार से कई लोगों को कुचला, 7 पुलिस जवान समेत...

विधायक ने अपनी कार से कई लोगों को कुचला, 7 पुलिस जवान समेत 23 लोग घायल

12-Mar-2022 07:19 PM

DESK: विधायक की कार ने लोगों की भीड़ को रौंद डाला। इस घटना से अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी। इस हादसे में  7 पुलिस जवान समेत 23 लोग घायल हो गये हैं। विपक्ष ने निलंबित विधायक पर कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। एसपी का कहना है कि चाहे दोषी कोई भी हो बख्से नहीं जाएंगे। 


उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जैसी घटना ओडिशा में हुई है जहां बीजू जनता दल के निलंबित विधायक की कार ने भीड़ को रौंद दिया।बताया जाता है कि खुर्दा के बनपुर ब्लॉक में चेयरमैन का चुनाव था। जिसमें विभिन्न राजनीतिक दलों के हजारों लोग मौजूद थे। इसी दौरान बीजेडी के निलंबित विधायक प्रशांत जगदेव की कार ने भीड़ को रौंद दिया। जिसमें ड्यूटी पर मौजूद 7 पुलिस कर्मी समेत 23 लोग गंभीर रुप से घायल हो गये जिन्हें अस्पताल में एडमिट कराया गया है। 


वही भीड़ ने विधायक की कार को घेर लिया और तोड़फोड़ शुरू कर दिया। निलंबित विधायक की कार को लोगों ने पूरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया गया। गुस्साएं लोगों ने मौके से भाग रहे विधायक की जमकर पिटाई कर दी। लोगों ने उनकी इस कदर पिटाई किया कि विधायक भी घायल हो गये। उन्हें भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 


खुर्दा के एसपी आलेख चंद्र पाढ़ी ने बताया कि विधायक की इस कारस्तानी की वजह से एक महिला समेत 7 पुलिसकर्मी घायल हो गये। वही बनपुर थाना के अधिकारी भी घायल हो गये। कई पार्टियों के 15 समर्थक भी इस दौरान घायल हो गये। एसपी ने बताया कि लोगों की पिटाई से घायल विधायक को भी पहले स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां से उन्हें भुवनेश्वर रेफर कर दिया गया है। हालांकि इस घटना में किसी की मौत की सूचना नहीं है। एसपी ने बताया कि इस पूरे मामले की जांच की जाएगी और जो भी दोषी होंगे उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।