बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी सुनसान जगह पर महिला के साथ छेड़खानी, विरोध किया तो रॉड से पीटा, पति से भी की मारपीट RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़
14-Jul-2023 04:23 PM
By First Bihar
DESK: हैरान कर देने वाली खबर उत्तर प्रदेश के आगरा से सामने आई है। यहां दहेज में कार नहीं मिलने से नाराज शौहर ने अपनी नई नवेली दुल्हन को शादी के दो घंटे बाद ही तीन तलाक दे दिया और निकाह के बाद मंडप से फरार हो गया। इस मामले में दुल्हन के भाई ने दूल्हा समेत उसके परिवार के साथ लोगों के खिलाफ थाने में केस दर्ज कराया है।
दरअसल, आगरा के ताजगंज थाना क्षेत्र के ढोलीखार मंटोला निवासी मुस्लिम परिवार की दो बेटियों का निकाह फतेहाबाद रोड स्थित प्रियांशु गार्डन में संपन्न हुआ था। अमन और आसिफ से दोनों सगी बहनों का निकाह हुआ था। निकाह संपन्न होने के बाद परिजनों ने बड़ी बेटी को खुशी खुशी उनके ससुराल के लिए विदा कर दिया लेकिन निकाह के दो घंटे बाद ही छोटी बेटी के पति और ससुराल वालों ने बड़ी मांग रख दी।
छोटी बेटी डॉली का निकाह आसिफ के साथ हुआ था। निकाह के वक्त तो किसी ने कुछ नहीं कहा और जैसे ही निकास संपन्न हुआ दूल्हा और उसके घर वालों ने लड़की के मायके वालों के सामने कार की डिमांड कर दी। लड़के वालों की यग डिमांड सुनकर डॉली के परिजन परेशान हो गए और दूल्हा और उसके घरवालों की मांग पूरी करने में अपनी असमर्थता जाहिर की। इस बात से नाराज दूल्हे ने निकाह के मंडप में ही दुल्हन को तीन तलाक दे दिया।
नई नवेली दुल्हन को तलाक देने के बाद दूल्हा और उसके परिवार के लोग वहां से चलते बने। इसके बाद दुल्हन के परिजनों में हड़कंप मच गया। परेशान दुल्हन के परिजन थाने पहुंचे और पूरी बात पुलिस को बताई। पुलिस ने दुल्हन पक्ष के लोगों के बयान पर डॉली के पति आसिफ, सास मुन्नी, ससुर परवेज, देवर सलमान, ननद रुखसार, नजराना और फरीन के खिलाफ केस दर्ज किया है और मामले के छानबीन में जुट गई है।
