मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
11-Jan-2023 11:49 AM
PURNEA : भ्रष्टाचार पर रोकथाम को लेकर सरकार काफी सतर्क है। यही वजह है कि निगरानी विभाग को जब भी कहीं से घूसखोरी या फिर भ्रष्टाचार की सूचना मिलती है तो तो उस पर तुरंत संज्ञान लेते हुए आगे की कार्रवाई की जाती है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला बिहार के पूर्णिया से जुड़ा हुआ है। जहां निगरानी विभाग द्वारा राजस्व कर्मचारी घूसखोरी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, पूर्णिया जिले के कृत्यानंद नगर अंचल कार्यालय में करत राजस्व कर्मचारी अवधेश कुमार गुप्ता को घूस लेते हुए गिरफ्तार किया गया है। राजस्व कर्मचारी पर निगरानी विभाग द्वारा कार्रवाई की गई है। निगरानी विभाग में इनको 35 हजार रुपए घूस लेते हुए गिरफ्तार किया है।
वहीं, इसको लेकर बताया जा रहा है कि, राजस्व कर्मचारी अवधेश कुमार गुप्ता द्वारा जमीन का दाखिल-खारिज करने के लिए मो० मुख्तार आलम के 35 हजार रुपए घुस की मांग की गई थी। जिसके बाद उनके द्वारा 4 जनवरी को निगरानी विभाग के पास शिकायत दर्ज कराया गया था। यह परिवादी पूर्णिया के बेगमपुर गांव का रहने वाला बताया जा रहा है।
इधर, इसको लेकर निगरानी विभाग का कहना है परिवादी के शिकायत के बाद इसका सत्यापन कराया गया और सत्यापन के दौरान यह सही पाया गया। निगरानी विभाग को यह जानकारी मिली की राजस्व कर्मचारी द्वारा मो० मुख्तार आलम से 35 हजार रुपए की मांग की गई है। जिसके बाद इसको लेकर अनुसंधानकर्त्ता जीतेश पाण्डेय (पुलिस उपाधीक्षक) के नेतृत्व में एक धावादल का गठन किया गया, जिनके द्वारा कार्रवाई करते हुए अवधेश कुमार गुप्ता को गिरफ्तार किया गया।
राजस्व कर्मचारी अवधेश कुमार गुप्ता को पंचायत राज भवन परोरा के कार्यालय कक्ष से 35 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त को पूछताछ के उपरांत इसे न्यायालय में उपस्थापित किया जायेगा ।