ब्रेकिंग न्यूज़

बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार 22,771 सिपाही बहाली के लिए सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन जारी, CSBC ने दी यह चेतावनी मुशहरी में जन संवाद में फूटा जनाक्रोश: विधायक बेबी कुमारी ने दिया अल्टीमेटम, भ्रष्टाचार बंद करो वरना होगी कार्रवाई मुजफ्फरपुर: कल इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, मेंटेनेंस को लेकर विभाग ने जारी किया अलर्ट लाइव रिपोर्टिंग के दौरान पत्रकार पर मिसाइल हमला, बाल-बाल बची जान, देखिये वायरल वीडियो गया में शतचंडी महायज्ञ की भव्य शुरुआत, छात्रों की सफलता और विश्व शांति के लिए प्रार्थना

Home / news / बिहार : निगरानी की टीम ने रिश्वतखोर जेई को किया अरेस्ट, 50 हजार...

बिहार : निगरानी की टीम ने रिश्वतखोर जेई को किया अरेस्ट, 50 हजार रुपये घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार

07-Jul-2021 09:50 AM

SIWAN : सीवान में नल-जल योजना के काम के लिए 50 हजार रुपये घूस लेते हुए निगरानी की टीम ने एक जूनियर इंजीनियर को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया है. इधर जेई की गिरफ्तारी की सूचना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है. 


बताया जाता है कि ग्रामीण कार्य विभाग का गिरफ्तार जेई नितिन कुमार सीवान जिले के भगवानपुरहाट प्रखंड के बलहा, भीखमपुर, मुरा सहित चार पंचायतों के प्रभार में था. वह पंचायतों के वार्डों में मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के तहत हर घर नल का जल योजना का एमबी बुक करने के लिए रिश्वत मांगता था. रिश्वत मांगने से तंग आकर भीखमपुर पंचयात के वार्ड नंबर-2 की सदस्य रीता देवी ने निगरानी विभाग में इसकी शिकायत की थी. इसके बाद निगरानी विभाग की टीम ने डीएसपी अरुणोदय कुमार के नेतृत्व में भगवानपुर के नगवा गांव के समीप एनएच के पास 50 हजार रुपये घूस लेते दबोच लिया.


इस घटना के बाद सभी विभागों में हड़कंप है. इस संबंध में पूछे जाने पर बीडीओ डा. अभय कुमार ने बताया कि घटना की कोई जानकारी मुझे नहीं है। इधर प्रखंड में तैनात अन्य जेई भी गायब मिले. घटना के बाद पूरे क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया. सभी विभाग के कर्मी सर्तक हो गए. वहीं कई विभागों के बाहर चक्कर काटने वाले बिचौलिए भी फरार हो गए हैं. 


फिलहाल गिरफ्तार जेई नितिन कुमार को निगरानी के डीएसपी अरुणोदय कुमार उसे अपनी टीम के साथ पटना लेकर चले गए. बता दें कि इससे पहले भी निगरानी की टीम ने घूस लेते एक कर्मी को गिरफ्तार किया था.