कटिहार में ब्रजेश ऑटोमोबाइल्स का कार्यक्रम, महिंद्रा की 3 नई गाड़ियों की लॉन्चिंग 25 हजार का इनामी अपराधी राहुल सिंह गिरफ्तार, 15 संगीन मामलों के आरोपी को सहरसा पुलिस ने दबोचा Bihar News: रेरा का डंडा..Patna Green Housing के निदेशक को 60 दिनों में सूद समेत पैसा वापस करने का आदेश... ‘मृत भाई’ का दावा साबित नहीं कर सके अंचल अधिकारी प्रिंस राज, मृत्यु प्रमाण-पत्र न देने पर चयनमुक्त Bihar Crime News: हत्या के पांच दोषियों को आजीवन कारावास की सजा, भोज से लौट रहे युवक की पीट-पीटकर ले ली थी जान Indian Army Inspirational Story: जिस यूनिट में शहीद हुए पति, उसी में अफसर बनी पत्नी; बेटे को भी फौज में भेजने का है सपना घोड़े पर सवार डिलीवरी ब्वॉय, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: दिनदहाड़े CSP में घुसकर की लूटपाट, हथियार के बल पर लूट लिए इतने रूपये बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: दिनदहाड़े CSP में घुसकर की लूटपाट, हथियार के बल पर लूट लिए इतने रूपये Bihar Transport News: होली से पहले मोटरयान निरीक्षकों की बल्ले-बल्ले, सड़क परिवहन मंत्रालय ने फिटनेस जांच की दी अस्थायी अनुमति
05-Jul-2022 03:56 PM
PURNEA: पूर्णिया से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां निगरानी की टीम ने एक घूसखोर बड़ा बाबू को रंगेहाथ 15 हजार रूपये घूस लेते गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बड़ा बाबू कल्याण विभाग में तैनात थे। प्रधान लिपिक संजय कुमार मंगलवार को निगरानी के हत्थे चढ़ गये हैं।
सरसी थाना क्षेत्र के बेलवा पंचायत निवासी रुपेश ने कल्याण विभाग के बड़ा बाबू के खिलाफ विजिलेंस में शिकायत दर्ज करायी थी। जिसके बाद निगरानी की टीम पटना से पूर्णिया पहुंची थी। प्रधान लिपिक संजय कुमार निगरानी की टीम ने 15 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ दबोचा है।
विजिलेंस डीएसपी अरुण पासवान ने बताया कि बेलवा पंचायत में एक युवती की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई थी। मृतका के परिजन को मुआवजे के रुप में जो राशि सरकार की तरफ से मिलने वाली थी उसमें कल्याण विभाग के प्रधान लिपिक ने सेंधमारी करने की कोशिश की। पहले मुआवजे की मिलने वाली राशि में से 28 हजार रुपये उसने मृतका के भाई से मांगे थे लेकिन वह इसके लिए तैयार नहीं था।
राशि नहीं देने के कारण मुआवजा नहीं मिल रहा था। बात 15 हजार रुपये में फाइनल हुई। इस बात की शिकायत पीड़ित रुपेश ने निगरानी विभाग में की। वह जैसे ही 15 हजार रुपये घूसखोर बड़ा बाबू संजय कुमार को देने पहुंचा निगरानी की टीम भी मौके पर पहुंच गयी और संजय कुमार को घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद अब घूसखोर बड़ा बाबू को निगरानी की टीम अपने साथ पटना लेकर निकली है।