ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल

निगरानी के हत्थे चढ़ा अंचल कर्मी, जमीन मापी कराने के बदले मांग रहा था घूस

30-Jun-2022 06:42 PM

GAYA: बिहार के गया जिले से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। जहां 20 हजार रुपये घूस लेते अंचल कर्मी अजीत को निगरानी ने धड़ दबोचा है। अजीत पर आरोप है कि उसने जमीन की मापी के लिए घूस मांगे थे। घूस की रकम लेने के क्रम में ही विजिलेंस ने अजीत को दबोचा। मामला इमामगंज प्रखंड सह अंचल कार्यालय से जुड़ा हुआ है।


बिहार में निगरानी विभाग की टीम आए दिन घूसखोरों को पकड़ रही है। जैसे ही रिश्वत लिए जाने की शिकायत आती है टीम छापेमारी करती है और घूसखोर को मौके पर जाकर दबोचती है। इस बार भी गया के अंचल कर्मी के खिलाफ एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज करायी थी। व्यक्ति ने बताया था जमीन की मापी के लिए अंचल का नाजिर घूस के तौर पर 20 हजार रुपये मांग रहा है। जैसे ही पीड़ित ने शिकायत दर्ज करायी। टीम गया के लिए रवाना हो गयी। गया के इमामगंज अंचल कार्यालय के कर्मी अजीत को घूस लेते रंगे हाथ पकड़ा गया। निगरानी की इस कार्रवाई से अंचल कार्यालय में हड़कंप मच गया।


निगरानी के हत्थे चढ़े अंचल कार्यालय का कर्मी अजीत ने जमीन मापी के बदले पीड़ित से 20 हजार रुपये मांगे थे। घूस की रकम कम करने की बात जब पीड़ित ने अंचल कर्मी से की तब उसने बताया कि घूस की रकम ऊपर के अधिकारियों तक जाती है। उन्हें भी पैसे देने पड़ते हैं। ऐसे में कम का सवाल ही नहीं उठता है। यदि जमीन की नापी करानी है तो पैसे जमा कीजिए बिना मतलब अपना और मेरा समय बर्बाद नहीं करो। 


फिर क्या था इतना कहते ही पीड़ित ने इसकी शिकायत विजिलेंस से की। जिसके बाद निगरानी ने उसे घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। निगरानी डीएसपी अरुण पासवान ने यह जानकारी दी कि इस दौरान 11 सदस्यीय टीम गया गयी हुई थी। टीम ने अंचल कर्मी को मौके से दबोचा। टीम में डीएसपी पवन कुमार, डीएसपी अभय रंजन, शशि कुमार सहित विभाग के कई लोग शामिल थे। निगरानी फिलहाल अजीत को लेकर अपने साथ पटना गई है।