गोपालगंज में अधूरा नाला बना जानलेवा, ठेकेदार की लापरवाही से लोग परेशान मुजफ्फरनगर में एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, सामूहिक आत्महत्या की आशंका ई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाब ई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाब फोटो से बनाई अश्लील रील… फिर शुरू हुआ ब्लैकमेल का खेल, 5 लाख और गहनों की मांग से दहशत में महिला नालंदा हादसे पर VIP चीफ मुकेश सहनी ने जताया दुख, घटना के लिए प्रशासनिक कुव्यवस्था को बताया जिम्मेवार नालंदा हादसे पर VIP चीफ मुकेश सहनी ने जताया दुख, घटना के लिए प्रशासनिक कुव्यवस्था को बताया जिम्मेवार सीने पर हाथ लगाया, कपड़े फाड़े फिर… बिहार में महिला के साथ शर्मनाक हरकत; दो आरोपी गिरफ्तार 1 अप्रैल से पूरे बिहार में अतिक्रमण हटाओ अभियान: नो मैन्स लैंड पर होगा विशेष फोकस, सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश 1 अप्रैल से पूरे बिहार में अतिक्रमण हटाओ अभियान: नो मैन्स लैंड पर होगा विशेष फोकस, सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश
25-Apr-2023 01:46 PM
By First Bihar
PATNA: PFI कनेक्शन को लेकर NIA की टीमें बिहार, यूपी और मध्यप्रदेश समेत अन्य राज्यों की 17 लोकेशन पर रेड कर रही हैं।बिहार के मोतिहार, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, सीवान और कटिहार में एनआईए की टीम ने छापेमारी की है। देश के अलग अलग राज्यों में एनआईए की इस छापेमारी पर केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने कहा है कि देश की सुरक्षा केंद्र सरकार की पहली प्राथमिकता है और उसी के तहत यह कार्रवाई की गई है। वहीं बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर वे नीतीश-तेजस्वी की सरकार पर खूब बरसे।
PFI के खिलाफ NIA के एक्शन पर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा है कि देश की सुरक्षा और शांति व्यवस्था हमारी सरकार की पहली प्राथमिकता है और उसी के तहत कार्रवाई की जा रही है। भारत के कानून ने एनआईए को शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अधिकार दे रखा है। बिहार को आरामगाह मान रहे पीएफआई के खिलाफ एनआईए स्वतंत्र रूप से उसी कानून के तहत काम कर रहा है।
वहीं बिहार में अपराध की बढ़ती घटनाओं को लेकर केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय नीतीश-तेजस्वी की सरकार पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि महागठबंधन की सरकार बनने के बाद बिहार में जघन्य अपराध बढ़ा है।बिहार से लोग पलायन कर रहे हैं। बच्चों के माता-पिता डरे और सहमे हुए हैं। नीतीश और तेजस्वी की सरकार अपराध के सही आंकड़े नहीं दें रही है। वहीं नीतीश के विपक्षी एकजुटता वाली मुहिम पर नित्यानंद राय ने कहा कि नीतीश अपने मुंह मियां मिट्ठू बन रहे हैं। उन्हें कोई पूछ नहीं रहा और वे समर्थन मांगते फिर रहे हैं।