Bihar Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, होली के बाद बिहार में चढ़ेगा पारा; तापमान 40 डिग्री पार जाने के संकेत Bihar Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, होली के बाद बिहार में चढ़ेगा पारा; तापमान 40 डिग्री पार जाने के संकेत सिस्टम से हारकर महिला दारोगा ने दिया इस्तीफा: बीजेपी विधायक पर प्रताड़ना का आरोप अरवल में दर्दनाक हादसा, बाइक सवार 2 युवकों की घटनास्थल पर ही मौत होलिका दहन के दिन पटना के बाढ़ में फायरिंग, 5 हजार रूपये के लिए शराब माफिया ने बालू कारोबारी को मारी गोली पटना के मेहंदीगंज में बड़ी कार्रवाई: अवैध हथियारों के साथ महिला गिरफ्तार होली को लेकर पुलिस मुख्यालय ने जिलों को जारी किए निर्देश, DJ और अश्लील गानों पर रोक; हुड़दंगियों की खैर नहीं होली को लेकर पुलिस मुख्यालय ने जिलों को जारी किए निर्देश, DJ और अश्लील गानों पर रोक; हुड़दंगियों की खैर नहीं गर्लफ्रेंड को लेकर भाग रहा था बॉयफ्रेंड, गांव वालों ने पकड़कर की कुटाई होली को लेकर बिहार के इस जिले में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द, डीएम ने जारी किया आदेश
08-Apr-2021 09:51 AM
BAGHA : इस वक़्त की बड़ी खबर बगहा से सामने आ रही है जहां एनएच के किनारे एक युवक का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी मच गई है. घटना एनएच 727 के परसौनी-धर्मात्मा के बीच की बताई जा रही है. मृतक की पहचान चौतरवा थाना के प्रतापपुर गांव का रहनेवाला गोविंद राम के रूप की गई है.
बताया जा रहा है कि गांव का ही रहने वाला एक शख्स चन्देश्वर राम गोविंद को अपने साथ बाइक पर लेकर कहीं गया था. काफी देर बाद भी जब गोविंद घर नहीं लौटा तो परिजनों को चिंता हुई. बाद में उन्होंने काफी खोजबीन की लेकिन उसका कुछ अता-पता नहीं चला. थोड़ी देर बाद उन्हें एनएच 727 पर शव मिलने की जानकारी मिली. घटनास्थल पर पहुंचकर जब शव की पहचान की गई तो शव गोविंद का निकला.
शव की पहचान होते ही परिजनों में कोहराम मच गया. परिजनों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी और गोविंद की हत्या होने की आशंका जताई. फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. सभी बिंदुओं और बयानों के आधार पर पुलिस जांच कर रही है.