निशांत कुमार का बड़ा बयान: 2005 से पहले बिहार में था दंगा और हिंसा का दौर, पिताजी ने बदली तस्वीर ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने चाणक्य, अशोक और जरासंध से CM नीतीश की तुलना, कहा–दिल्ली से बिहार को करेंगे गाइड चिराग पासवान ने किया बड़ा खुलासा, मुख्यमंत्री की दौड़ से खुद को बताया बाहर, जानिए… नए सीएम पर क्या बोले? Bihar Transport News: परिवहन विभाग के MVI की गाड़ी और 'भतीजा' के अवैध वसूली का खेल, शिकायत पर गाड़ी जब्त...दो हिरासत में पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार बिहार में पैक्स चुनाव में बड़ा बदलाव: अब आम लोग भी बन सकेंगे सदस्य… जानिए कैसे बदल गई पूरी प्रक्रिया Bihar Bhumi: बिहार में जमीन सर्वे और भूमि रिकॉर्ड डिजिटलाइजेशन की रफ्तार हुई धीमी, 4.6 करोड़ आवेदन लंबित; फेल होगी डेडलाइन?
30-Oct-2021 07:41 PM
DESK: यूपी के बयासी में बक्सर को बलिया से जोड़ने वाला जनेश्वर मिश्र पुल का संपर्क पथ राष्ट्रीय राजमार्ग 84 से जुड़ेगा। NH-84 पर बक्सर-पटना फोरलेन मार्ग बन रहा है और कुँवर सिंह पुल के रास्ते यह लखनऊ, गाजीपुर पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से जुड़ रहा है। ऐसे में बयासी पुल का संपर्क इस पथ से जुड़ने से जिले के दियारा इलाके बलिया से सीधे जुड़ जाएंगे और छपरा एवं उत्तर बिहार जाना भी आसान हो जाएगा।
बयासी पुल को NH-84 तक जोड़ने के लिए सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखा था। जिस पर रिपोर्ट तैयार करने के लिए संबंधित विभाग को भेज दिया गया था। यह जानकारी परिवहन मंत्री ने खुद पत्र के जरिए दी है।
भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता मनोज कुमार सिंह ने इस संबंध में एक रूप रेखा से बलिया के सांसद को अवगत कराया था। जिसमें बयासी पुल को शिवपुर दियारा, चमरहा खुर्द, नंदपूर सेमरा डीह बाबा स्थान से नीमेज में NH84 से सड़क को जोड़ने का सुझाव दिया गया था। बयासी पुल बनने के बाद भी जिले के दियारा इलाकों में इसकी कनेक्टिवीटी नहीं हुई है। प्रदेश प्रवक्ता मनोज कुमार सिंह ने बताया कि यह सड़क बनने से बक्सर के साथ-साथ बलिया को भी फायदा होगा।