Bihar News: ढाका विधानसभा सीट पर फिर होंगे चुनाव ? पवन जायसवाल ने पटना हाईकोर्ट में किया है केस, 10 तारीख को RO को न्यायालय में 'शपथ' देने का आदेश Bihar Bhumi: बिहार में फार्मर रजिस्ट्री का डेट बढ़ा, अब इस दिन तक चलेगा विशेष कैम्प; डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने दिए निर्देश Bihar Bhumi: बिहार में फार्मर रजिस्ट्री का डेट बढ़ा, अब इस दिन तक चलेगा विशेष कैम्प; डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने दिए निर्देश पटना विमेंस कॉलेज में दो दिवसीय हेल्थ कैंप, 200 से ज्यादा छात्राओं-अभिभावकों का नि:शुल्क जांच Bihar News: बिहार के एक भ्रष्ट SDO को मिला बड़ा दंड, एक लाख रू रिश्वत लेते हुआ था गिरफ्तार, जानें.... Purnea News: विद्या विहार आवासीय विद्यालय के एथलेटिक्स मीट 2025–26 का समापन, खिलाड़ियों ने दिखाया दम Purnea News: विद्या विहार आवासीय विद्यालय के एथलेटिक्स मीट 2025–26 का समापन, खिलाड़ियों ने दिखाया दम जज्बे को सलाम: अस्पताल से सीधे परीक्षा केंद्र पहुंची इंटर की छात्रा, मां बनने के कुछ ही घंटों बाद दिया एग्जाम मुंगेर में जिला एथलेटिक्स चैंपियनशिप के दौरान हंगामा, दो पक्षों के बीच मारपीट Bihar News: ग्रामीण कार्य विभाग ने 60 से अधिक ठेकेदारों को किया ब्लैकलिस्ट/सस्पेंड, फर्जी कागजात लगाकर ठेका लेने समेत कई गंभीर आरोप
15-Jan-2020 05:46 PM
DESK : पत्रकारिता की आड़ में चल रहे जिस्म के धंधे का पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. पुलिस ने न्यूज़ पोर्टल की ऑफिस में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए 2 लड़कियों के साथ 4 कस्टमर को अरेस्ट कर लिया. पुलिस के मुताबिक कथित पत्रकारों के संरक्षण में यहां 8 महीने से जिस्म का धंधा चल रहा था. पुलिस गिरफ्त धंधेबाजों से पूछताछ कर रही है.
न्यूज़ पोर्टल की ऑफिस में धंधा
पुलिस की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक न्यूज़ पोर्टल की ऑफिस चलाने के लिए किराये पर मकान लिया गया था. लेकिन उसमें न्यूज़ पोर्टल की ऑफिस की जगह सेक्स रैकेट का धंधा चलाया जा रहा था. मामला कानपुर के बर्रा थाना इलाके की है. जहां मेहरबान सिंह पुरवा में पुलिस ने देह व्यापार का धंधा चाल्ने वालों को धर दबोचा है.
व्हाट्सऐप पर तय होता था रेट
एक ट्विटर यूजर की मदद से इस धंधे का बड़ा खुलासा किया गया. ट्विटर यूजर ने दलाल से व्हाट्सऐप पर बातचीत के स्क्रीन शॉट में लड़कियों की फोटो और उनके रेट तक पुलिस अधिकारियों को टैग करके ट्वीट किया. बर्रा पुलिस ने मेहरबान सिंह पुरवा स्थित डीपीएस स्कूल के पीछे रायपुरवा स्थित न्यूज़ पोर्टल की ऑफिस में छापेमारी कर बड़ा खुलासा किया.
न्यूज़ पोर्टल के लिए किराये पर लिया था मकान
गिरफ्त लोगों में 2 लड़कियों के साथ संचालक नौबस्ता नई बस्ती निवासी मंगल प्रसाद पासवान, बर्रा आठ निवासी विमलेश तिवारी, दादा नगर साइट नंबर पांच निवासी मुन्ना सिंह और नौबस्ता हंसपुरम आवास विकास निवासी नीरेंद्र सिंह शामिल है. पुलिस के अनुसार संचालक मंगल ने अरुण कुमार से न्यूज पोर्टल के ऑफिस का संचालन करने के नाम पर उनका मकान किराये पर लिया था.
थाना से महज 400 मीटर की दुरी पर धंधा
पुलिस के मुताबिक विमलेश, मुन्ना सिंह और नीरेंद्र सिंह ग्राहक खोजते थे. इसके एवज उन्हें कमीशन दिया जाता था. पुलिस ने बताया कि आरोपियों के पास से आपत्तिजनक सामान और पांच प्रेस आईडी कार्ड भी बरामद किये गए हैं. ट्वीट करने वाले शख्स ने भी पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाया है. शख्स के मुताबिक थाने से महज 400 मीटर की दूरी पर वेश्यावृति का धंधा चल रहा था.