तेजस्वी की हार पर मांझी ने कसा तंज, कहा..पैसा लेकर टिकट बेचिएगा तब विधायक मोबाइल ऑफ नहीं करेंगे तो क्या करेंगे मुजफ्फरपुर में किशोर को गोली मारने वाला जीतन राय गिरफ्तार, गोल्ड लूट कांड में भी था वांटेड नवादा में मेला देखने गये बच्चे को लगी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती वैशाली पहुंचे थाईलैंड के 300 बौद्ध भिक्षु, विश्व शांति के लिए की विशेष प्रार्थना बिहार राज्यसभा चुनाव: NDA की जीत पर रोहित कुमार ने जनता का जताया आभार, तेजस्वी यादव पर साधा निशाना बिहार में NDA ने सारी सीटें जीती: BJP कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल, जयश्री राम के लगे नारे राज्यसभा चुनाव के नतीजे आधिकारिक तौर पर जारी, नीतीश कुमार और नितिन नबीन को 44 विधायकों का मिला वोट उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा की अपील का असर, करीब 300 राजस्व अधिकारी हड़ताल छोड़ काम पर लौटे नालंदा में 17 हजार रुपये घूस लेते शिक्षक गिरफ्तार, विजिलेंस की टीम ने रंगेहाथ दबोचा Bihar Crime News: फायरिंग मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, छह लोगों को किया गिरफ्तार; पिस्टल और गोलियां बरामद
10-Mar-2021 11:23 AM
PATNA : विधानसभा में आज राज्य के अंदर शराबबंदी कानून और उसकी स्थिति को लेकर बहस हो रही है. इस चर्चा के दौरान आरजेडी के विधायक भाई वीरेंद्र ने यह कहकर सनसनी मचा दी कि राज्य में कई नेताओं और अधिकारियों को बिना पिए नींद नहीं आती. विधायक ने कहा कि गरीब लोग शराब पीने के मामले में जेल जा रहे हैं जबकि नेताओं और अधिकारियों को आराम से शराब मिल रही है.
आरजेडी विधायक भाई वीरेंद्र ने कहा कि कुछ नेता और अधिकारी तो ऐसे हैं जिन्हें बिना शराब पिए नींद नहीं आती. आरेजडी विधायक का इतना कहना था कि विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा इस मामले पर गंभीर हो गए. स्पीकर विजय कुमार सिन्हा ने आरजेडी विधायक से कहा कि आप अगर ऐसा है तो उनके नाम बताइए. इसके बाद आरजेडी विधायक लगातार सरकार की शराबबंदी नीति पर सवाल उठाते रहे. इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष ने उन्हें गोपनीय तरीके से नाम देने के लिए कहा.
इस पूरे हंगामे के बीच आरजेडी के एक अन्य विधायक रणविजय साहू, गोपाल मंडल का मामला उठाने का प्रयास करते रहे लेकिन अध्यक्ष ने उन्हें बैठा दिया. आरजेडी के विधायक के भाई वीरेंद्र ने जिस तरह सदन में नेताओं और अधिकारियों के ऊपर आरोप लगाया उसके बाद काफी देर तक विधानसभा के अंदर कौतूहल मचा रहा.
वहीं आरजेडी विधायक भाई बिरेंद्र ने सदन में कहा कि कहा कि मनेर थाना में शराब की बिक्री हो रही है. जिस पर विधानसभा अध्यक्ष ने इस मामले पर संज्ञान लेते हुए मद्य निषेद मंत्री से इस पूरे मामले की जांच भाई विरेंद्र के निगरानी में कराने की बात कही.