जेडीयू कार्यकर्ता चाहते हैं निशांत कुमार को CM, नीतीश ने सम्राट के कंधे पर रख दिया हाथ जहानाबाद में नकली दवाओं के बड़े रैकेट का भंडाफोड़, रैपर बदलकर बाजार में खपाई जा रही थी दवाइयां पटना में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एनकाउंटर के बाद अवैध कारतूस का जखीरा बरामद मुजफ्फरपुर जिले में LPG की कोई किल्लत नहीं, अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील किशनगंज में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, 118.85 लाख रुपये का जुर्माना बांका में साइबर ठगी का बड़ा खेल बेनकाब, दो बैंक खातों में मिला करोड़ों का संदिग्ध ट्रांजेक्शन जद(यू) ने जारी की 25 जिलाध्यक्षों की सूची, नीतीश कुमार की मिली स्वीकृति बिहार में अन्य राज्यों से आने वाले लघु खनिज वाहनों के लिए ट्रांजिट पास अनिवार्य, बॉर्डर पर लगेगा CCTV गूगल में काम करने का सुनहरा मौका: इतना मिलेगा स्टाइपेंड, जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया गैंस सिलेंडर-चूल्हा और कूकर लेकर अलका लांबा ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, गैस संकट पर मोदी सरकार पर साधा निशाना
23-Feb-2024 08:52 AM
By First Bihar
BUXAR : नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव जन विश्वास यात्रा को दौरान आज बक्सर,रोहतास, औरगांबाद जिले में होंगे। जहां वे आम जनसभा को संबोधित करेंगे, इसे लेकर सभी तैयारियां पूरी की जा चुकीं है, वहीं तेजस्वी की यात्रा को लेकर राजद कार्यकताओं में खासा उत्साह भी देखा जा रहा है।
तेजस्वी यादव के चौथे दिन की यात्रा बक्सर,रोहतास और औरगांबाद में होगा। बक्सर से तेजस्वी यादव अपनी यात्रा को शुरू करेंगे। वहीं चौथे दिन शुक्रवार को रोहतास जिला के दिनारा जनसभा को संबोधित करेंगे। तेजस्वी की यात्रा को लेकर स्थानीय प्रशासन सजग है, तो महागठबंधन के नेता और कार्यकर्ता भीड़ जुटाने को लेकर नगर और पंचायतों में भ्रमण कर रहे हैं। वहीं 1 मार्च को पटना लौटने के बाद तेजस्वी यादव 3 मार्च को पटना में बड़ी रैली का आयोजन करेंगे।
वहीं, 24 फरवरी को गया, नवादा, नालंदा, जहानाबाद, 25 फरवरी को वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा व मधुबनी, 26 फरवरी को सुपौल, अररिया, पूर्णिया व मधेपुरा 27 फरवरी को सहरसा, खगड़िया, मुंगेर, बेगूसराय में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। जबकि 29 फरवरी को 11 बजे दिन में राजेन्द्र स्टेडियम कटिहार में और 2 बजे दिन में शाहजंगी मेला मैदान नाथनगर,भागलपुर में जनसभा में नेता प्रतिपक्ष शामिल होंगे। इसके बाद वे रात्रि विश्राम बांका में करेंगे। फिर, 1 मार्च को 11 बजे दिन में चिरैया मोड़, बांका , 1.30 बजे दिन में श्रीकृष्ण स्टेडियम मैदान, जमुई और 4.30 बजे लखीसराय में नुक्कड़ सभा को संबोधित करेंगे और इसके बाद पटना वापस लौट जाएंगे।
उधर, तेजस्वी ने कहा, मैंने उपमुख्यमंत्री रहते हुए जनता से किए वादों को पूरा किया। मुख्यमंत्री जी हमारे आदरणीय हैं और रहेंगे। वहीं, तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार से बिहार नही संभल रहा है। वो अब बुजुर्ग हो गए हैं। तेजस्वी ने कहा कि आने वाले समय में आप लोग हमारा हाथ मजबूत कीजिएगा। इससे तेजी से बिहार का विकास होगा। इससे बिहार के युवाओं को रोजगार मिलेगा। अपने संबोधन के दौरान तेजस्वी ने सभी से 3 मार्च को पटना पहुंचने का आग्रह किया।