ब्रेकिंग न्यूज़

गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम

Home / news / पुलिस के कुत्ते ने दर्जनों की भीड़ में की कातिल भांजे की पहचान,...

पुलिस के कुत्ते ने दर्जनों की भीड़ में की कातिल भांजे की पहचान, गैस संचालक मर्डर का पुलिस ने किया खुलासा

07-Jul-2019 08:32 PM

By 9

NALANDA:  गैस संचालक हत्याकांड का नालंदा पुलिस ने 24 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया है. पुलिस इस कांड के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ कर रही है. इस कांड को सुलझाने में लगी पुलिस को डॉग स्क्वॉयड ने काफी मदद की और इसी की मदद से पुलिस ने इतने कम समय में इस मर्डर कांड का खुलासा कर दिया. भांजा ही निकला हत्यारा घटना शहर के नगरनौसा थाना इलाके के सैदनपुर गांव की है जहां शनिवार को गैस एजेंसी संचालक की गला दबकार हत्या कर दी गई थी. पुलिस अभी इस हत्याकांड के सूत्रों को जोड़ ही रही थी कि एक खुलासे ने उसे भी हैरान कर दिया. दरअसल हत्याकांड की कड़ियों को खोलने में लगी नालंदा पुलिस ने डॉग स्क्वॉयड का सहारा लिया. मौके पर पहुंचकर पुलिस ने कुत्ते की मदद से लोगों की पहचान करायी और कुत्ते ने जिस आदमी की पहचान की उसे देखकर सहसा पुलिस को भी भरोसा नहीं हुआ. कुत्ते ने की आरोपी की पहचान जी हां गैस संचालक की हत्या करने वाला कोई और नहीं बल्कि उसका अपना सगा भांजा ही निकला. पुलिस के कुत्ते ने एक नहीं बल्कि दो बार आरोपी की पहचान की और जब पुलिस ने आरोपी से कड़ाई से पूछताछ की तो सारी बातें खुलकर सामने आ गईं. दरअसल रुपए के विवाद में भांजे ने ही अपने चार साथियों के साथ मिलकर गैस संचालक की पहले तो जमकर पिटाई की और फिर बाद में उसकी गला दबाकर हत्या कर दी. नालंदा से राज की रिपोर्ट