ब्रेकिंग न्यूज़

24 टन चावल चोरी का पुलिस ने किया पर्दाफाश, दो आरोपी को दबोचा PAN कार्ड में मोबाइल नंबर बदलना हुआ आसान! घर बैठे ऐसे करें अपडेट, जानें पूरा प्रोसेस राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का बिहार दौरा, नालंदा विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का बिहार दौरा, नालंदा विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल Bihar News: पटना में CO के लिए स्टेट लेवल ट्रेनिंग वर्कशॉप, राजस्व विभाग को और पारदर्शी बनाने पर दिया गया जोर Bihar News: पटना में CO के लिए स्टेट लेवल ट्रेनिंग वर्कशॉप, राजस्व विभाग को और पारदर्शी बनाने पर दिया गया जोर Bihar News: शिक्षा विभाग में फिर बजा 1ST Bihar/Jharkhand का डंका, खबर के बाद DEO को जारी करना पड़ा सख्त आदेश, खजाने पर थी माफियाओं की नजर... पोस्टमार्टम से पहले जिंदा हुआ युवक, अस्पताल में मचा हड़कंप साइबर ठगी का बड़ा खुलासा: किराये पर लिए जा रहे बैंक खाते, 3.5% कमीशन के लालच में फंस रहे लोग बिहार में तेज रफ्तार कार गड्ढे में पलटी, दो इंजीनियरिंग छात्रों की मौत; तीन गंभीर रूप से घायल

Home / news / पटना गैंगरेप : FSL में पीड़िता के कपड़े भेजे गए, दो आरोपी अबतक...

पटना गैंगरेप : FSL में पीड़िता के कपड़े भेजे गए, दो आरोपी अबतक फरार

04-Jun-2020 07:29 AM

PATNA: राजधानी पटना में  नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप के दो आरोपी अभी भी फरार है. अब तक दोनों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है. पुलिस ने पीड़िता का कपड़ा एफएसएल को जांच के लिए भेजा है. पीड़िता का पुलिस मेडिकल करा चुकी है. पुलिस मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार कर रही ही. पीड़िता नेपाल के सरलाही जिले की रहने वाली है. 

जो जगहों पर हुआ था गैंगरेप

पीड़िता से रविवार की रात 6 आरोपियों ने गैंगरेप किया था. जिसके बाद सोमवार को राजीवनगर थाना में मामला दर्ज कराया गया था. पुलिस ने चार आरोपियों को तो गिरफ्तार कर लिया, लेकिन अभी भी दो आरोपी फरार है. सभी ने पहले से ही पीड़िता के साथ गैंगरेप का प्लान बनाया था. जिसके बाद उसको मिलने के लिए उसका दोस्त ने बुलाया था. जिसके बाद इस घटना को अंजाम सभी ने दिया. आरोपियों ने पीड़िता केे साथ दो जगहों पर रेप किया था. 

महिला आयोग ने मांगी रिपोर्ट

 पटना में एक नाबालिग के साथ गैंगरेप की घटना पर राज्य महिला आयोग ने संज्ञान लेते हुए पटना के डीएम और एसएसपी को नोटिस जारी किया है. राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष दिलमणि मिश्रा ने पटना डीएम और एसएसपी को पत्र लिखकर 15 दिनों के अंदर इस घटना के मामले में की गई कार्रवाई का पूरा ब्यौरा मांगा है.